कारोबारब्रेकिंग

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स!

By: Lokesh Kumar लोक हस्तक्षेप,नई दिल्ली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के 3 प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं. एअर लाइन के अनुसार, यह रोक 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी. इससे प्रभावित पैसेंजर को टिकट की तारीख बदलने या रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है

WhatsApp
Air India

सऊदी जाने वाली एअर इंडिया की  जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स पर क्यों लगी रोक?

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 24 अक्टूबर 2026 तक जेद्दा, रियाद और दम्मम की उड़ानें रोकीं. जानें टिकट बदलने और रिफंड के नियम.
सऊदी अरब के 3 प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं.

एअर लाइन के अनुसार, यह रोक 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी. इससे प्रभावित पैसेंजर को टिकट की तारीख बदलने या रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है.
एअर इंडिया या एअर इंडिया एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले टिकट बुक कराने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए यात्रा की मूल तारीख 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच होनी चाहिए. 

ऐसे यात्री 10 नवंबर 2026 तक एक बार बिना एक्सट्रा पैसे के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. यह सुविधा संबंधित एअर लाइन के नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर मिलेगी.

जो यात्री अपने मूल रूट पर आगे की तारीख में यात्रा नहीं करना चाहते, उनके लिए GCC क्षेत्र के कुछ दूसरे शहरों से उड़ान लेने का ऑप्शन भी दिया गया है.

दूसरे शहर तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी. उन्हें उस देश में एंट्री के लिए जरूरी वीजा और अन्य नियमों का भी पालन करना होगा. 

एअर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा के लिए या वहां से आने-जाने की बुकिंग बदल सकते हैं.

एअर लाइन के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह के लिए अथवा वहां से आने-जाने की बुकिंग बदलने का विकल्प चुन सकते हैं

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

MDR Charge, UPI , MDRकारोबार

MDR Charge: टाला फैसला दिवाली तक UPI ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा MDR चार्ज!

MDR Charge: दिवाली से पहले देशभर के व्यापारियों को UPI पेमेंट पर लगने वाले नए चार्ज से राहत मिली है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के कुछ नियमों को अब दिवाली के बाद तक टाल दिया गया है

TVS Dispute, Venu Srinivasanकारोबार

TVS Dispute:क्यों बढ़ा वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद?

TVS Dispute: क्या किसी कंपनी को चलाने की जिम्मेदारी सौंपने का मतलब उसकी संपत्ति का मालिकाना हक भी देना है? या कारोबार का मैनेजमेंट और संपत्ति में आर्थिक हिस्सेदारी दो अलग-अलग चीजें हैं?

usa ,donald-trumpकारोबार

ट्रंप सरकार ने किया ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड

ट्रंप सरकार ने अब ऐसा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर वहां काम करने वाले भारतीयों और भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा. अमेरिकी सरकार ने कई आईटी कंपनियों को 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम' से सस्पेंड कर दिया. इस प्रोग्राम के तहत कंपनियां H-1B वीजा वाले कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती हैं.

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स! | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)