गोपनीयता

पाठक डेटा का जिम्मेदार इस्तेमाल

फॉर्म, न्यूज़लेटर और CMS प्रक्रियाओं में मिले डेटा को केवल संपादकीय, सेवा और संपर्क उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हम क्या लेते हैं

नाम, ईमेल, फोन, शहर, संदेश और तकनीकी जानकारी जैसे ब्राउज़र/आईपी रिकॉर्ड फॉर्म सुरक्षा और जवाब देने के लिए सेव हो सकते हैं।

कुकी और एनालिटिक्स

यह जानने के लिए कि कौन-सी खबरें पढ़ी जाती हैं, हम Google Analytics 4 का इस्तेमाल करते हैं। यह आपके ब्राउज़र में _ga नाम की कुकी रखता है, जिससे पता चलता है कि कोई पाठक दोबारा आया है या नहीं।

भारत से बाहर के पाठकों से हम पहले अनुमति मांगते हैं, और अनुमति मिलने तक कोई एनालिटिक्स कुकी सेट नहीं होती; तब Google को केवल बिना कुकी वाले, पहचान-रहित संकेत जाते हैं। भारत के पाठकों के लिए एनालिटिक्स पहले से चालू रहता है। आप भारत में हैं या नहीं, यह आपके IP पते से हमारे अपने सर्वर पर तय होता है; इसके लिए आपका IP किसी बाहरी सेवा को नहीं भेजा जाता। (IP से देश की जानकारी: IP Geolocation by DB-IP, CC BY 4.0।)

हम विज्ञापन, रीमार्केटिंग या विज्ञापन-प्रोफाइलिंग के लिए कोई कुकी इस्तेमाल नहीं करते। आपकी पसंद आपके ही डिवाइस पर सेव रहती है, और आप कहीं से भी पढ़ रहे हों, फुटर में दिए गए कुकी सेटिंग्स लिंक से इसे कभी भी बदल सकते हैं। अनुमति वापस लेने पर पहले से सेट _ga कुकी भी हटा दी जाती हैं।

कार्यालय का नक्शा

हमारे बारे में पेज पर हमारे कार्यालय का नक्शा Google Maps से दिखाया जाता है। नक्शा खुलने पर Google आपके ब्राउज़र में अपनी कुकी रख सकता है। नक्शा तभी लोड होता है जब आप पेज पर उस हिस्से तक पहुंचते हैं।

X (ट्विटर) की पोस्ट

लाइव ब्लॉग में कभी-कभी X (पहले ट्विटर) पर की गई आधिकारिक पोस्ट दिखाई जाती हैं। ये X के अपने फ्रेम में लोड होती हैं, और X आपके ब्राउज़र में अपनी कुकी रख सकता है। हम X से अनुरोध करते हैं कि वह इस देखने को ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल न करे। हर पोस्ट के नीचे उसका सीधा लिंक भी होता है।

खबरों की सूचनाएँ

अगर आप सूचनाएँ चालू करते हैं, तो आपका ब्राउज़र हमें एक पता देता है जिस पर नई खबर की सूचना भेजी जा सके (Google, Mozilla, Apple या Microsoft की सूचना सेवा का)। हम केवल यही पता और उसकी एन्क्रिप्शन कुंजियाँ रखते हैं; आपका नाम, ईमेल, फोन या स्थान नहीं। सूचना पर टैप करने की गिनती Google Analytics में होती है। ऊपर घंटी के निशान, मेन्यू या ब्राउज़र की साइट सेटिंग से आप सूचनाएँ कभी भी बंद कर सकते हैं; बंद करते ही वह पता हमारे सर्वर से हटा दिया जाता है।

हम क्या नहीं करते

हम पाठक संपर्क जानकारी को बिना अनुमति तीसरे पक्ष को बेचते या साझा नहीं करते। कानूनी अनुरोध या सुरक्षा कारणों पर सीमित साझा करना हो सकता है।

संपर्क

डेटा हटाने या सुधार के लिए संपर्क पेज से अनुरोध भेजें, lokhastakshepcorp@gmail.com पर ईमेल करें, या Cyber Communication, A-1470, Sector-I, LDA Colony, Kanpur Road, Lucknow, Uttar Pradesh 226012 पर लिखें।

गोपनीयता नीति | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)