डिजिटल डेस्क
भारतीय पायलट ने बचाई इजरायल जा रहे विमान के यात्रियों की जान, चाकुओं से हुए हमले भी नहीं डिगा पाए
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जिस पायलट पर को-पायलट ने हमला किया, वह भारतीय मूल के हैं. पायलट का नाम स्मित मछार है तेजी से नीचे गिरने के बाद, जॉर्डन-सऊदी सीमा के पास उड़ते हुए विमान ने 7700 का 'स्क्वाक कोड' भेजा, जो एक आम अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी सिग्नल है. इसके बाद फ्लाइट ने कोड 7500 पर स्विच किया, जिसका मतलब है कि विमान हाईजैक हो गया है. प्लेन कुछ देर के लिए जॉर्डन के एयरस्पेस में गया और फिर वापस सऊदी अरब की ओर मुड़ गया.

डिजिटल डेस्क
भारतीय पायलट ने बचाई इजरायल जा रहे विमान के यात्रियों की जान, चाकुओं से हुए हमले भी नहीं डिगा पाए
बुधवार को तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट में को-पायलट ने कैप्टन पर चाकुओं से हमला कर दिया. जिस कैप्टन पर हमला हुआ, वह भारतीय है.
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जिस पायलट पर को-पायलट ने हमला किया, वह भारतीय मूल के हैं. पायलट का नाम स्मित मछार है. को-पायलट के साथ हुई इस लड़ाई में स्मित बुरी तरह घायल और खून से लथपथ हो गए थे.
विमान के कॉकपिट में यह सब तब हुआ, जब विमान 34 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर था.इस दौरान दो मिनट के भीतर ही विमान 17 हजार से ज्यादा फीट नीचे आ गया.
बीच आसमान में उनके ओमान मूल के को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया था.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और को-पायलट का डटकर मुकाबला किया.
बाद में केबिन क्रू और यात्रियों की मदद से आरोपी को काबू किया गया,
जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई
को-पायलट ओमान का था, जिसने स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था. किसी तरह विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंड कराया गया.को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि स्मित की हालत गंभीर है.
उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, स्मित मछार जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 फ्लीट में कैप्टन हैं.
इससे पहले उन्होंने मुंबई में स्पाइसजेट के साथ 11 साल काम किया था.
उन्होंने स्पाइसजेट में पायलट-इन-कमांड के तौर पर 6,400 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है.
नवंबर 2020 से वह स्पाइसजेट में लाइन ट्रैनिंग कैप्टन के तौर पर दूसरे पायलटों को ट्रैनिंग देते थे.मछार ने 'डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन' के तौर पर फ्लाईदुबई जॉइन किया था.
न्होंने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की है. बीच आसमान में उनके ओमान मूल के को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया था.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और को-पायलट का डटकर मुकाबला किया.
बाद में केबिन क्रू और यात्रियों की मदद से आरोपी को काबू किया गया, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट दुबई से रवाना हुई और 34,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई.
उड़ान भरने के दो घंटे 15 मिनट बाद, बोइंग 737 MAX अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से गिरकर लगभग 17,000 फीट पर आ गया और इसकी रफ्तार 411 नॉट से बढ़कर लगभग 600 नॉट हो गई.
कुछ सेकंड के लिए प्लेन थोड़ा संभला और 21,725 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा,
लेकिन फिर तेजी से नीचे गिरा और इस बार 15,000 फीट से भी कम ऊंचाई पर आ गया.
अगले एक घंटे तक प्लेन एक स्थिर ऊंचाई बनाए रखने में नाकाम रहा, हालांकि यह 15,000 फीट के आसपास ही बना रहा. इससे संकेत मिलता है कि इसे ऑटोपायलट के बजाय हाथ से कंट्रोल किया जा रहा था.
तेजी से नीचे गिरने के बाद, जॉर्डन-सऊदी सीमा के पास उड़ते हुए विमान ने 7700 का 'स्क्वाक कोड' भेजा, जो एक आम अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी सिग्नल है.
इसके बाद फ्लाइट ने कोड 7500 पर स्विच किया, जिसका मतलब है कि विमान हाईजैक हो गया है. प्लेन कुछ देर के लिए जॉर्डन के एयरस्पेस में गया और फिर वापस सऊदी अरब की ओर मुड़ गया.
सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर विमान ने फिर से कोड 7700 पर स्विच किया और वहीं लैंड किया.मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित