जलभराव के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।। मुख्यमंत्री ने बारिश से होने वाली जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

 मुख्यमंत्री योगी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने और जलभराव के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। इसे पहले योगी ने महिलाओं को त्योहार के पहले बंपर गिफ्ट देते हुए एक-एक लाख रुपये देना का ऐलान किया था। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कराया जाए। 

नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। 

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में रहने और उनसे संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता समय पर पहुंचनी चाहिए। 

सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बारिश के कारण कहीं भी लंबे समय तक जलभराव की स्थिति न रहे और इससे आम लोगों को परेशानी न हो। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात देखने और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा,आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान करने से भी बचें और विशेष सावधानी बरतें।'