LDA की नव विकसित वरुण विहार और नैमिषनगर योजना का भूमि पूजन 24 सितम्बर को

लखनऊ में अपना घर बनाने के लिए प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना में आयोजित समारोह में 24 सितम्बर को एलडीए की नव विकसित वरुण विहार और नैमिषनगर योजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ करेंगे.

 CMYogi के हाथों 24 सितम्बर को शुभारंभ के साथ ही दोनों योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण भी खोल दिया जाएगा.इस भूमि पूजन कार्यक्रम का मुख्य आयोजन वरुण विहार योजना के अंतर्गत आने वाले दोना गांव में रखा गया है.यह करीब 3,600 एकड़ (18 गांवों को मिलाकर) क्षेत्र में विस्तृत है.

इसके 'ब्रह्म खंड' और 'भूमि खंड' में पहले चरण के लिए 1,084 से 1,179 भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा.इसका बेस रेट ₹3,800 प्रति वर्ग फुट तय किया गया है (किसानों से अधिक मूल्य पर जमीन खरीदने के कारण यह वरुण विहार से ₹1,000 महंगी है).

 इन दोनों टाउनशिप में अंडरग्राउंड केबलिंग, बड़े सेक्टोरियल पार्क, कम्युनिटी सेंटर, मेडिटेशन जोन और एजुकेशन व मेडिकल हब जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी.

इन दोनों टाउनशिप में अंडरग्राउंड केबलिंग, बड़े सेक्टोरियल पार्क, कम्युनिटी सेंटर, मेडिटेशन जोन और एजुकेशन व मेडिकल हब जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी.प्लॉट के विकल्प: खरीदारों को 72 वर्ग मीटर (केवल नैमिष नगर में), 112.50, 162, 200, 288, 300 और 450 वर्ग मीटर तक के अलग-अलग साइज के प्लॉट चुनने का मौका मिलेगा.