दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और परिवार के अन्य सदस्यों समेत 110 मतदाताओं को चुनाव कार्यालय ने नोटिस जारी किया है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने SIR प्रक्रिया के तहत AAP के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस जारी किए हैं. नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं.

जानकारी के मुताबिक, नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे पुलकित केजरीवाल और उनके माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल एवं गीता देवी को जारी किए गए हैं. 
 पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं.
जानकारी के मुताबिक, नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे पुलकित केजरीवाल और उनके माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल एवं गीता देवी को जारी किए गए हैं. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं.
दिल्ली निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों के अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ‘पार्ट-51, केजी मार्ग’ के 110 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं. इन 110 मतदाताओं में अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के 5 सदस्यों के नाम भी शामिल हैं.
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है. इसी प्रक्रिया के तहत अलग-अलग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं.
नाम मतदाता सूची से कैसे गायब हुए?- AAP 
इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सवाल उठाए हैं. पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निर्वाचन आयोग से सवाल किया है. AAP ने पोस्ट में पूछा, "क्या इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह सिर्फ परम प्रभु को खुश रखने के लिए हो रहा है? इलेक्शन कमीशन, यह कैसे संभव है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली की मतदाता सूची से गायब हैं?"
AAP के सवाल के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. पार्टी ने मतदाता सूची में नामों को लेकर निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. अब SIR के तहत जारी नोटिस पर आगे क्या कार्रवाई होती है और संबंधित मतदाताओं की स्थिति क्या रहती है, इस पर सबकी नजर है.