देश दुनियाब्रेकिंग

अमेरिका में हैरी बॉक्सर गिरफ्तार: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी?

Harry Boxer Held in US: हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? क्या अनमोल बिश्नोई

WhatsApp
harry boxer , mumbai police

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई पुलिस के सामने उसकी कस्टडी हासिल करने की चुनौती होगी.

हैरी बॉक्सर को तीन दिन पहले अमेरिका में पकड़ा गया है और उसे भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं.

वह फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग और अभिनेता रणवीर सिंह से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केंद्र सरकार हैरी बॉक्सर की कस्टडी मुंबई क्राइम ब्रांच को देगी? 

इसकी वजह यह है कि कुछ महीने पहले अमेरिका से भारत लाए गए अनमोल बिश्नोई की कस्टडी भी अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच को नहीं मिल पाई है.

अनमोल सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामले में आरोपी है

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर को भारत लाए जाने के बाद सबसे पहले सीबीआई या एनआईए उसकी कस्टडी ले सकती है.

ऐसे में शुरुआती तौर पर मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी कस्टडी मिलने की संभावना कम है.

मुंबई में दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बाद में उसकी रिमांड मांग सकती है.

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि भारत पहुंचने पर उसे कौन सी एजेंसी गिरफ्तार करेगी और सबसे पहले किस एजेंसी को उसकी कस्टडी मिलेगी.
हैरी बॉक्सर को अमेरिका में पकड़े जाने से पहले सीबीआई और इंटरपोल अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे थे.
अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने उसे कैलिफ़ोर्निया में हिरासत में लिया है.

राजस्थान पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने भी कहा है कि उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है.

जांच एजेंसियों ने विदेश में उसकी गतिविधियों का पता लगाने के बाद इंटरपोल के जरिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की थी.

 बताया जाता है कि अमेरिका पहुंचने से पहले उसने गुयाना से मैक्सिको के रास्ते यात्रा की थी.

 मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी और भारत वापसी की अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया में समन्वय किया है.

इसलिए शुरुआती कस्टडी केंद्रीय एजेंसी को मिलने की संभावना है.

मुंबई पुलिस बाद में शहर में दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी मांग सकती है.

 सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर के खिलाफ अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों में भी मामले दर्ज हैं।

उसकी कस्टडी किस एजेंसी को पहले मिलेगी, यह कानूनी प्रक्रिया और संबंधित मामलों पर निर्भर करेगा.

साल 2025 में अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद अनमोल को एनआईए की कस्टडी में दिया गया था.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामलों में उसकी भूमिका की जांच के लिए कस्टडी मांगी थी, 

लेकिन अब तक उसे अनमोल की कस्टडी नहीं मिल सकी है.

 लॉरेंस बिश्नोई भी सलमान खान फायरिंग मामले में आरोपी है और साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसकी कस्टडी भी मुंबई क्राइम ब्रांच को नहीं मिली है.

मुंबई पुलिस हैरी बॉक्सर से अभिनेता रणवीर सिंह को 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को धमकी देने के मामलों में पूछताछ करना चाहती है.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट में भी उसका नाम सामने आया था.

मुंबई पुलिस के लिए उसकी कस्टडी अहम है.

लेकिन अनमोल बिश्नोई के मामले को देखते हुए यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस बार मुंबई क्राइम ब्रांच को हैरी बॉक्सर से अपने मामलों में पूछताछ का मौका मिलेगा.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

अमेरिका में हैरी बॉक्सर गिरफ्तार: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)