मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छठ पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में

16 नवंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन है 

सोमवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव में परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे.

मुख्यमंत्री 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंचेंगे.

उनके आगमन को लेकर जिला एवं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

छोटी बहन और भाभी कर रहीं व्रत

स्वजन के अनुसार, मुख्यमंत्री के परिवार में उनकी छोटी बहन और भाभी छठ व्रत कर रही हैं.

मुख्यमंत्री पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे, 

इसके अलावा तारापुर और असरगंज के तीन अन्य छठ घाटों पर भी उनके पहुंचने की संभावना है.

इन तीन अन्य घाटों पर भी जाने की संभावना इनमें बड़ी दुर्गा मंदिर छठ घाट, रणगांव मंदिर शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट शामिल हैं.

सोमवार सुबह अर्घ्य अर्पित करने और स्वजन के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है.

जन्मदिन पर असरगंज में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन 16 नवंबर को है.

हालांकि, सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण इस बार स्वजन के साथ जन्मदिन मनाने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है.

सरस्वती सेवा समिति, असरगंज की ओर से 16 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा.