राष्ट्रीयब्रेकिंग

अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर, पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज

विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरों के जरिए राज्य की राजनीति गरमा रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. यूपी के लोग अलग-अलग शहरों में सड़कों पर निकले तो प्रमुख चौराहों पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर देख हैरान रह गए.

WhatsApp
Akhilesh Yadav, Akhilesh posters

चुनाव से पहले पोस्टरों के जरिए राज्य की राजनीति गरमा रही है पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज

 गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. 

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है

सुबह जब यूपी के लोग अलग-अलग शहरों में सड़कों पर निकले तो प्रमुख चौराहों पर लगे पोस्टर देख हैरान रह गए. 

ये पोस्टर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे हैं. 

इन पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज भी किया गया है. 

पोस्टरों में रचनात्मकता भी खूब दिख रही है. नारों की तुकबंदी के साथ-साथ फोटो में भी खूब प्रयोग किया गया है.

नेशनल पीजी कॉलेज क्रॉसिंग के पास अखिलेश यादव के खिलाफ एक बड़ा पोस्टर लगा है.

 जिसमें अखिलेश की गोल टोपी वाली तस्वीर लगी है. तस्वीर में अखिलेश के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी की तस्वीरें भी है.

 इस पोस्टर पर नारा लिखा है—चाय, समोसे, रसमलाई सारे माफिया अपने भाई.

केवल लखनऊ ही नहीं, यूपी के 15 जिलों में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर नजर आए. 

लखनऊ के अलावा बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, बस्ती, हरदोई, सीतापुर समेत यूपी के 15 जिलों में पोस्टर लगे हैं..

 पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें लगी है.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282 


इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

haryana,CM Nayab Singh Sainiराष्ट्रीय

सीएम नायब सिंह सैनी ने निजीकरण न किए जाने का दिया भरोसा, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से ब्लैकआउट, 12 घंटे में 3000 से ज्यादा शिकायतें गुरुग्राम में बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट गहरा गया है. 12 घंटे में 3000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं.सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज खुद आज बिजली कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे.

Haryana,bjpराष्ट्रीय

भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाकर हरियाणा की चुनौतियों से मुंहफेर लिया

हाल में तीसरी बार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड आमजन के सामने रखा।इस रिपोर्ट कार्ड में हरियाणा के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों का कोई जिक्र नहीं था.

shiv sena,bjp,dussehrarallyराष्ट्रीय

शिवसेना की दशहरा रैली में उद्धव का बीजेपी पर करारा हमला

उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा, "हथियार लेकर आने वाले ये लोग आपको दिखाई नहीं दिए? अगर कोई अनहोनी हो जाती, तो आप किस मुंह से अपनी पीठ थपथपाते? अगर आपको पता चल जाता कि वे हथियार लेकर आए हैं और आपने उन्हें वहीं मार गिराया होता, तो कहा जाता कि महाराष्ट्र में कानून का राज है.

अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर, पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)