खेल

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का विवाह चार दिसंबर को .

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता शाहरुख खान को निमंत्रण दिया, 4 दिसंबर को लखनऊ में होगा विवाह.

WhatsApp
 शाहरुख खान ,Rinku Singh and MP Priya Saroj

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी का न्योता अब देश के नेताओं और अभिनेताओं तक पहुंच रहा है.

रविवार को रिंकू सिंह ने अपनी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ दिल्ली में पीएमओ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की.

Rinku PM

चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाले अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया.

अभिनेता शाहरुख खान के पास भी रिंकू सिंह ने अपनी शादी का कार्ड भिजवा दिया है.

रिंकू आईपीएल में शाहरुख खान की केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) टीम से खेलते हैं.

चार दिसंबर को है शादी रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं.

शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं.

रिंकू का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दे चुका है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान रिंकू व उनकी मां बीना देवी का हालचाल जाना और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली.

इस मुलाकात के साथ ही रिंकू की शादी में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

शाहरुख खान के पास रिंकू ने शादी का कार्ड भिजवाया समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

रिंकू के भाई सोनू लेफ्टी ने बताया कि कुछ दिन पहले आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान के पास भी रिंकू ने शादी का कार्ड भिजवाया है.

फोन पर बात कर उनको आमंत्रित किया है.

सोनू ने कहा कि इसके बारे में अभी रिंकू ने उनसे भी कोई जानकारी पुष्ट नहीं की है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · अलीगढ़/लखनऊ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में क्रिकेट मैच (फाइल फोटो)खेल

अभिषेक शर्मा के 38 गेंदों में 113 रन, भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर सीरीज़ जीती; युवराज सिंह ने ली चुटकी

वेलिंगटन में तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 199 रन का लक्ष्य 40 गेंद बाकी रहते छह विकेट से हासिल किया और पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा ने 11 छक्कों के साथ 113 रन बनाए।

बैलन डी'ओर 2026 ट्रॉफी के साथ विजेता हैरी केन और एलेक्सिया पुतेयासखेल

बैलन डी'ओर 2026 लाइव: हैरी केन और एलेक्सिया पुतेयास बने विजेता, यमाल को लगातार तीसरी बार कोपा ट्रॉफी

लंदन में हुए 70वें बैलन डी'ओर समारोह में बायर्न म्यूनिख और इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन ने पुरुष वर्ग और स्पेन की एलेक्सिया पुतेयास ने महिला वर्ग का पुरस्कार जीता। हर पुरस्कार का अपडेट यहां पढ़ें।

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का विवाह चार दिसंबर को . | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)