सेवा संकल्प अभियान में नंद बाबा दुग्ध मिशन, कन्या विवाह सहायता, मातृत्व एवं बाल मदद योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को दिए गए लाभ
sevasankalpabhiyan के तहत बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी तथा सांसद नीरज शेखर ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, उपकरण, और अन्य सामग्री वितरित की. कन्या विवाह सहायता, मातृत्व एवं बाल मदद योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना तहत पात्रों को लाभ पहुंचाया गया.नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के छह लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया. कन्या विवाह सहायता योजना के चार, मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के दो तथा बाल श्रमिक विद्या योजना के 34 लाभार्थियों को लाभ दिया गया.
मातृत्व शिशु एवं बाल मदद योजना के 21 तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के आठ लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया.बलिया के 18 ब्लॉकों से चयनित 36 रसोइयों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया. 15 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 60 को ट्रेड दर्जी टूलकिट तथा 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन दिए गए 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हनुमानगंज ब्लाक के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई. जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत रसड़ा ब्लाक के पांच और बेलहरी ब्लाक के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई.
पिछड़ा वर्ग विभाग की शादी अनुदान योजना के 11 लाभार्थियों को सहायता दी गई. दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर और स्मार्ट केन वितरित किए गए.नौ दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए. कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर दिया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश आदि थे。

