CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च
By: Lokesh Kumar
लोक हस्तक्षेप,नई दिल्ली
दिल्ली और मुंबई इसके दो प्रमुख केंद्र हैं. कांग्रेस की नेतृत्व वाली विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी, वामपंथी छात्र संगठन आइसा सहित कई अन्य सामाजिक संगठन लगातार इस मु्द्दे पर आवाज बुलंद कर रहे हैं.
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है.
दिल्ली और मुंबई इसके दो प्रमुख केंद्र हैं. कांग्रेस की नेतृत्व वाली विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी, वामपंथी छात्र संगठन आइसा सहित कई अन्य सामाजिक संगठन लगातार इस मु्द्दे पर आवाज बुलंद कर रहे हैं.
इस विरोध प्रदर्शन के दो प्रमुख केंद्र दिल्ली-मुंबई से अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो अलग ही नजारा पेश करते हैं.
दिल्ली में विपक्षी राजनीतिक दलों का प्रदर्शन तो हो रहा है, लेकिन बात जब सीजेपी प्रोटेस्ट की आती हैं तो दिल्ली छावनी में बदल जाती है. हजारों जवानों की तैनाती, धारा 163 सहित तमाम सख्ती लागू हो जाती हैं.
CJP जब मुंबई में विरोध-प्रदर्शन करती है तो वहां दिल्ली जैसी सख्ती नजर नहीं आती.
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का आवाह्न किया है.
सीजेपी के तिरंगा मार्च से पहले NDMC ने सीपी के सेंट्रल पार्क को दो दिनों के बंद कर दिया है.