आपने दिल्ली ठप कर दी, इंटरनेट बंद कर दी, बैरिकेड बंद कर दिया: केंद्र सरकार पर निशाना साधते अभिजीत दीपके
By: Lokesh Kumar
लोक हस्तक्षेप,नई दिल्ली
'लहरा दो तिरंगा' के तहत विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने देर रात दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें उठा सकती है.
NDMC ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को जनता के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है.
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनके चारों तरफ दिल्ली पुलिस घूम रही है दिल्ली पुलिस
'लहरा दो तिरंगा'कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में के तहत विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने देर रात दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें उठा सकती है.
इससे पहले उन्होंने आधी रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें साफ किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाकर नए सीईसी को नियुक्त करना चाहती है.
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'आपने दिल्ली ठप कर दी, इंटरनेट बंद कर दी, बैरिकेड बंद कर दिया.
अगर कल कॉकरोच जनता पार्टी कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तिरंगा लहराएंगे तो क्या आप अपनी रैली कैंसिल कर दोगे, आप कह दो कि आप तिरंगा नहीं लहराने दोगे.'
अभिजीत दीपके ने कहा, 'मेरे चारों तरफ आईबी वाले और दिल्ली पुलिस वाले घूम रहे हैं.आज रात में या कल सुबह में दिल्ली पुलिस वाले मुझे उठा सकते हैं. हम सिर्फ अकाउंटेबिलिटी मांग रहे हैं.
हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा कर किसी और को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाओ, जो ज्ञानेश कुमार सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं सुन रहा है, वो आपको क्या दे रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'हम बस जवाबदेही मांग रहे हैं कि जो ज्ञानेश कुमार ने चुनावों में हेराफेरी की है. जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बिना फॉर्म 6 में बदलाव किए. जो बाकी दो आयुक्तों ने कहा कि वे फैसलों के साथ नहीं थे.
बस उसके ऊपर हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटाकर किसी और को बना दें. हम यह तो नहीं कह रहे कि सत्ता पलटनी है, हम ये तो नहीं कह रहे कि कुछ और करना है.'
अभिजीत दीपके ने कहा, 'हम तो सिर्फ इतना कह रहे हैं कि जो ज्ञानेश कुमार चुनाव में हेराफेरी कर रहे हैं, जो अपने साथी आयुक्तों की नहीं सुन रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट की भी नहीं सुन रहे हैं, उन्हें हटाकर नया आयुक्त बनाओ. एक स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से.
क्या इतनी मांग करना भी आज लोकतंत्र में पाप हो चुका है. इसके लिए इतना क्यों डर रहे हैं प्रधानमंत्री?'
उन्होंने कहा, 'मैं फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि हम महात्मा गांधी और डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के समर्थक हैं.
हम इस देश के नागरिक के तौर पर चुपचाप से जाकर तिरंगा लहराएंगे, जो हमारा अधिकार है. उतना तो हम कर सकते हैं.तिरंगा लहराने से हमें कैसे रोक सकते हो.
महात्मा गांधी के फॉलोअर्स हैं, तो हम शांति में भरोसा रखते हैं, अहिंसा में भरोसा रखते हैं.हम हमारी तरफ से कोई भी हिंसा या असंवैधानिक काम नहीं कर करते.
NDMC ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को जनता के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है.
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है.
दीपके ने कहा, कितनी जगह बंद कर दोगे. अगर हम कहेंगे कि हम 1000 जगह तिरंगा लहराएंगे, तो क्या आप 1000 जगह बंद कर दोगे. ये इमरजेंसी है, आप सिर्फ इमरजेंसी डिक्लेयर नहीं कर रहे हैं क्योंकि आपकी इमेज खराब हो जाएगी.'
दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले सीजेपी और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया था.
हालांकि, कोर्ट ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे.
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है.
पुलिस ने आम जनता और प्रदर्शनकारियों से इस सभा में शामिल न होने की अपील की है और कहा है कि उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने बताया कि AAP भी अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से प्रदर्शन में शामिल होने और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है.
दिल्ली पुलिस की डीसीपी नेहा यादव ने कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारी और बाजार संघों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को अव्यवस्थित तत्वों और गैरकानूनी जमावड़े से बचाने के लिए अभ्यावेदन दिए हैं
व्यापारियों ने आशंका जताई है कि इससे खासकर त्योहारी मौसम में उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.