उत्तर प्रदेश

वाराणसी के 10 लोग बने जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में वाराणसी के 10 लोगों को विशेष हित श्रेणी के तहत मनोनीत किया है

WhatsApp
वाराणसी , रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में विशेष हित श्रेणी के तहत वाराणसी के 10 लोगों को मनोनीत किया गया है.

 इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे को पत्र जारी किया गया है.

मनोनीत सभी सदस्य भाजपा से जुड़े हैं.

मनोनीत किए गए सदस्यों में सारनाथ के परशुरामपुर निवासी अवधेश राय, बिरदोपुर गिरीनगर निवासी पवन कुमार अग्रवाल, सिगरा निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव, साकेत नगर निवासी अशोक कुमार, हरसोस निवासी बृजनाथ, भोजूबीर निवासी अरविंद कुमार सिंह, सरायनंदन खोजवा निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा, चितईपुर निवासी विनीत कुमार सिंह, कछवारोड निवासी अशोक कुमार सिंह और रेशम कटरा निवासी रवि शंकर केशरवानी (हरि केशरी) शामिल हैं.
रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी मनोनीत सदस्यों को सूचना भेजने की कार्रवाई की जाए.

भारतीय रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा उत्तरी रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के पुनर्गठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को 'विशेष श्रेणी' के अंतर्गत सदस्य मनोनीत किए जाने पर एमएलसी धर्मेंद्र राय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नव मनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · वाराणसी

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बाराबंकी विकास प्राधिकरण उत्तर प्रदेश

बाराबंकी विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी तेज, दायरें में होंगी 402 ग्राम पंचायतें

BDA Formation: बाराबंकी में अनियोजित शहरी विस्तार पर अंकुश लगाने के लिए बाराबंकी विकास प्राधिकरण (बीडीए) के गठन की कवायद तेज हो गई है। नगर नियोजन विभाग ने अब प्रस्ताव तैयार किया है।

भाजपा , उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में संवाद, समरसता और संगठन पर दिया जोर

भाजपा की दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक आयोजित हुई, जहाँ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के बदलावों पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता और एकजुटता का आह्वान किया.

वाराणसी के 10 लोग बने जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)