उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

बाराबंकी विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी तेज, दायरें में होंगी 402 ग्राम पंचायतें

BDA Formation: बाराबंकी में अनियोजित शहरी विस्तार पर अंकुश लगाने के लिए बाराबंकी विकास प्राधिकरण (बीडीए) के गठन की कवायद तेज हो गई है। नगर नियोजन विभाग ने अब प्रस्ताव तैयार किया है।

WhatsApp
बाराबंकी विकास प्राधिकरण

बाराबंकी विकास प्राधिकरण (बीडीए) के गठन की कवायद तेज

 बाराबंकी में अनियोजित शहरी विस्तार पर अंकुश लगाने के लिए विकास प्राधिकरण (बीडीए) के गठन की कवायद तेज हो गई है.

करीब नौ महीने पहले दुल्हादेपुर कुटी आए सीएम ने अधिकारियों को बीडीए गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे.

इसके बाद नगर नियोजन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है.

प्रस्तावित बीडीए में नगर पालिका परिषद नवाबगंज और नगर पंचायत बंकी, देवा, सतरिख और जैदपुर के साथ 402 ग्राम पंचायतों को शामिल करने की योजना है. इससे करीब 13.68 लाख की आबादी प्राधिकरण के दायरे में आएगी.

 सदर तहसील की 371 और फतेहपुर तहसील की 31 ग्राम पंचायतें इसमें शामिल होंगी.

प्राधिकरण में 106 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती का भी प्रावधान किया गया है.

अयोध्या मंडल के आयुक्त होंगे अध्यक्ष प्रस्ताव के मुताबिक अयोध्या मंडल के आयुक्त प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे.

उपाध्यक्ष का एक पद होगा, जबकि नगर विकास विभाग के सचिव, सदस्य और जिलाधिकारी सचिव होंगे.

प्रस्तावित सीमा में उत्तर की ओर ताहिरपुर पश्चिमी, पिंडसावा, ओदारपुर, सेमरी, इब्राहिमपुर और गोदहा तक के गांव शामिल हैं.

 दक्षिण में डल्लूखेड़ा, तिंधवानी, झींझेमऊ, मवैया, खानपुर और उधौली तक, पूरब में गदईपुर, टेरा, अमदहा, ज्यौरी, सफदरगंज और रसूलपुर तक तथा पश्चिम में बसारा, कुर्सी, पंडरी, गंगौली, टिकरिया सरसंडी और डल्लूखेड़ा तक का क्षेत्र प्रस्तावित है.

 चार दशक से चल रही कवायदबाराबंकी में नियोजित विकास के लिए 21 जुलाई 1984 को नवाबगंज नगर पालिका और आसपास की 11 ग्राम पंचायतों को मिलाकर विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी बनाया गया था.

तीन फरवरी 1993 को इसके दायरे में 11 और ग्राम पंचायतें जोड़ी गईं। इसके बावजूद अनियोजित कॉलोनियों का विस्तार जारी रहा.

कई आवासीय बस्तियों में सड़क, जलनिकासी, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी.

बाराबंकी विकास प्राधिकरण की मुख्य बातें 05 नगरीय निकायः नवाबगंज, बंकी, देवा, सतरिख और जैदपुर 402 ग्राम पंचायतें (प्रस्तावित) 13.68 लाख आबादी (प्रस्तावित) 106 अधिकारियों की तैनाती का प्रावधान

 अध्यक्षः अयोध्या मंडल के आयुक्त 

उपाध्यक्षः एक पद सृजित सदस्यः नगर विकास विभाग के सचिव 

सचिवः जिलाधिकारी

वर्ष 2005 में तत्कालीन डीएम आशीष गोयल और 2016 में योगेश्वर राम मिश्र के कार्यकाल में भी बीडीए गठन का प्रस्ताव भेजा गया था.

वर्ष 2020 और 2022 में भी प्रयास हुए.

 उस समय 238 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव था.

अब नए मसौदे में इनकी संख्या बढ़ाकर 402 करने की तैयारी है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · बाराबंकी

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

वाराणसी , रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्यउत्तर प्रदेश

वाराणसी के 10 लोग बने जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में वाराणसी के 10 लोगों को विशेष हित श्रेणी के तहत मनोनीत किया है

भाजपा , उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में संवाद, समरसता और संगठन पर दिया जोर

भाजपा की दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक आयोजित हुई, जहाँ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के बदलावों पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता और एकजुटता का आह्वान किया.

बाराबंकी विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी तेज, दायरें में होंगी 402 ग्राम पंचायतें | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)