भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर चल रहा है पंजाब में राजनीतिक विवाद
भगवंत मान दिल्ली एयरपोर्ट पर पेरिस से लौटते 50 हजार की कस्टम ड्यूटी
दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक्स पर यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मान पंजाब के उत्पादों को पेश करने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस गए हैं.

- 3 घंटे रोका गया भगवंत मान हाल ही में फ्रांस के पेरिस में आयोजित SIAL Paris 2026 फूड और एग्री-बिजनेस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने गए थे : AAP
पंजाब सरकार के अनुसार, इस दौरे का मकसद पंजाब के कृषि और फूड प्रोसेसिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और व्यापारिक अवसर तलाशना था.

AAP ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे तक रोका गया.
- दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक्स पर यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मान पंजाब के उत्पादों को पेश करने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस गए हैं
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं दिए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए थे
उन्होंने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
- भारद्वाज ने कहा, 'केंद्र का यह अहंकार खत्म होना चाहिए। रावण का अहंकार भी दशहरे पर खत्म हो गया था.'
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से एनओसी नहीं दिए जाने के बावजूद यह दौरा किया।
विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं.
उनका कहना है कि पंजाब इस समय नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है.
ऐसे में मुख्यमंत्री का विदेश जाना सही नहीं है.
विपक्ष ने यह भी पूछा है कि यह दौरा आधिकारिक है या निजी.
यात्रा पर होने वाले खर्च और मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी के जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
बीजेपी सांसद तरुण चुग ने भगवंत मान की फ्रांस यात्रा की आलोचना की .
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी के कारण पंजाब के युवाओं में नशे की समस्या बढ़ रही है.

चुग ने दावा किया कि राज्य के कई इलाकों में नशे के कारण लोगों की जान जा रही है
और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर भी हमले हो रहे हैं।
उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में पुलिस थानों को भी निशाना बनाया गया है और पुलिसकर्मी तक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद ने सवाल किया कि अगर मुख्यमंत्री की यात्रा आधिकारिक है, तो उनकी पत्नी इसमें क्यों शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में संकट के बीच मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन मनाने के लिए फ्रांस गए हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस यात्रा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर पूछा कि भगवंत मान का पेरिस दौरा आधिकारिक यात्रा है या जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टी।
बिट्टू ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी के जाने और उनके रहने-खाने का खर्च पंजाब के करदाताओं के पैसे से उठाए जाने की आशंका जताई.
बिट्टू ने फ्रांस की ओर से मिले निमंत्रण पर भी सवाल किया.
पेरिस में होने वाले एसआईएएल कार्यक्रम में पंजाब के मार्कफेड की भागीदारी के लिए निमंत्रण मिलने की बात सामने आई है.उन्होंने पूछा कि अगर निमंत्रण मार्कफेड के लिए था, तो मुख्यमंत्री को पेरिस जाने की जरूरत क्यों पड़ी.
विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282
मौलिक रिपोर्ट · दिल्ली


