राजनीतिब्रेकिंग

MLC वाराणसी स्नातक चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत

MLC सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक चुनाव में भाजपा के केदारनाथ सिंह को लगभग 20 हजार मतों से हराया है। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर कब्जा जमा लिया है.

WhatsApp
वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद MLC के अंतर्गत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चल रही मतगणना तीन दिनों की मैराथन प्रक्रिया के बाद गुरुवार शाम को पूरी हो गई।

स्नातक और शिक्षक दोनों की सीटों पर समाजवादी पार्टी की कब्जा हो गया.

रोमांचक मुकाबले के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को करीब बीस हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी

 इस अंतिम और निर्णायक परिणाम के सामने आने के बाद से ही सपा खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि मूसलाधार बारिश के बावजूद मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

55 हजार से अधिक वोट पाकर दर्ज की बड़ी जीत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अंतिम आंकड़ों के

 अनुसार, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के इस कड़े चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा को कुल 55 से अधिक वैध मत प्राप्त हुए, 

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 35 हजार से कुछ अधिक मतों से संतोष करना पड़ा।

इस प्रकार सपा प्रत्याशी ने लगभग बीस हजार मतों के अंतर के साथ इस प्रतिष्ठित सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहरा दिया 

वाराणसी की पहड़िया मंडी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का दौर तीन दिनों तक चला. 

बुधवार को पांचवें दौर की गिनती के दौरान कुछ तकनीकी और राजनीतिक खींचतान के चलते लगभग तीन घंटे तक काउंटिंग प्रभावित रही थी, 

जिसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई और आधी रात के बाद पुनः गिनती तेजी से आगे बढ़ाई गई।

भाजपा खेमे में छाई मायूसी, केदारनाथ सिंह ने स्वीकार की हार गुरुवार को मतगणना के तीसरे दिन जैसे-जैसे रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट होने लगे, भाजपा शिविर में मायूसी छा गई।

 सुबह होते ही मतगणना स्थल के बाहर भाजपा समर्थकों के टेंट उखड़ने शुरू हो गए थे.

भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक खुला संदेश साझा करते हुए वाराणसी खंड के समस्त मतदाताओं का आभार जताते हुए लिखा, "जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूं।

यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा।

राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है.

वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा, प्रधानमंत्री के गृहक्षेत्र वाराणसी में शिक्षक और स्नातक—दोनों ही विधान परिषद सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है.

इससे दो दिन पूर्व ही शिक्षक एमएलसी पद के चुनाव में सपा के लाल बिहारी यादव ने शानदार जीत दर्ज की थी, 

अब स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा की जीत ने सोने पर सुहागा का काम किया है.

आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने अपनी इस सफलता को पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा बताया। 

सिन्हा ने कहा कि यह जीत जनता की बुनियादी समस्याओं और नीतियों की जीत है.

अंतिम परिणाम घोषित होने के समय वाराणसी में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। 

हालांकि, खराब मौसम और बारिश भी समाजवादी पार्टी के जोश को ठंडा नहीं कर सकी.

 मतगणना स्थल से बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां देते नजर आए.

समर्थकों जीत को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत राजनीतिक संकेत बताया है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

सिंडिकेटेड · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

Rahul Gandhi, LOPराजनीति

मानहानि मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बरी

2024 में राहुल गांधी को मिली थी जमानत,इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को राहुल गांधी को भी तलब किया था. राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिली थी.

Ajay Rai , UP Congressराजनीति

यूपी कांग्रेस दफ्तर में क्यों भड़के अजय राय!

ममता चौधरी लखनऊ के मालवीय नगर की पार्षद हैं, यूपी कांग्रेस मध्य जोन महिला विंग की अध्यक्ष हैं. अजय राय के समर्थकों का आरोप है कि ममता चौधरी ने अजय राय को अपशब्द कहें. जिसके बाद उनके समर्थक बुरी तरह से भड़क उठे.

Congress, SP, alliance 'India'राजनीति

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर अंदरूनी खींचतान शुरू

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कार्यक्रमों की प्लानिंग और समय पर सूचना देने को लेकर तालमेल की जो कमी है, इशारों-इशारों में वह अब सतह पर आने लगी है.

MLC वाराणसी स्नातक चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)