राजनीतिब्रेकिंग

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर अंदरूनी खींचतान शुरू

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कार्यक्रमों की प्लानिंग और समय पर सूचना देने को लेकर तालमेल की जो कमी है, इशारों-इशारों में वह अब सतह पर आने लगी है.

WhatsApp
Congress, SP, alliance 'India'

INDIA गठबंधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तालमेल को लेकर उठने लगे सवाल

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीट बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर खींचतान और बयानबाजी का दौर जारी है.

आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कार्यक्रमों की प्लानिंग और समय पर सूचना देने को लेकर तालमेल की जो कमी है, इशारों-इशारों में वह अब सतह पर आने लगी है.


दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय का एक बयान इस तालमेल की कहानी खुद बयां कर रहा है.

बैठक में जाने से पहले राजीव राय ने चुटकी लेते हुए कहा कि 'आज समय पर मैसेज मिल गया, इसलिए आज बैठक में जा रहे हैं.'

इसकी सुगबुगाहट पहले दिन से ही महसूस होने लगी थी. चुनाव आयोग और ईवीएम के मुद्दे पर जब राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद से मार्च निकाला, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सड़कों पर उतरे.

 बैरिकेडिंग लांघने से लेकर हिरासत में जाने तक दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता साथ दिखे. 

लेकिन इस बाहरी एकजुटता के पीछे कार्यक्रमों की पहले से कोई तय और संयुक्त रूपरेखा न होना अंदरूनी तौर पर खटकने लगा था.

ये खबरें आईं कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन की सूचना बिल्कुल अंतिम मौके पर समाजवादी पार्टी को दी गई थी

तालमेल की यह खटास दूसरे दिन और साफ नजर आई. विपक्षी दलों के नेताओं के लिए आयोजित की गई लंच बैठक और महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चा से समाजवादी पार्टी के सांसद और बड़े नेता पूरी तरह गायब रहे.

sp coNG

 दिल्ली में चल रहे इस बड़े जमावड़े के बीच सपा की इस गैरहाजिरी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए.

 पार्टी की तरफ से दलील दी गई कि उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक होने के कारण उनके सांसद और नेता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त हैं और कुछ निजी व्यस्तताएं भी थीं. लेकिन लंच से यह दूरी बिना कहे बहुत कुछ कह गई.
इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

priyanka kakkar, congress,aapराष्ट्रीय

प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़ थाम कांग्रेस का दामन

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई.प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता रही हैं.उनके कांग्रेस में जाने को दिल्ली की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव माना जा रहा है.

Omar abdullah , Rahul Gandhiराजनीति

बीजेपी पर भड़के जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला-.....भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दे

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग में कथित तौर पर जो कुछ हो रहा है, उसके खिलाफ सबूत कोई विपक्षी पार्टी नहीं लाई,बल्कि एक अखबार के इंवेस्टिगेशन से सामने आया है.

India-alliance, Akhilesh Yadav, Congressउत्तर प्रदेश

इंडिया अलायंस की बैठक नहीं जाएंगे रामगोपाल यादव क्या है सपा का प्लान

प्रोफेसर रामगोपाल यादव का नाम पहले सपा की तरफ़ से इंडिया अलायंस को दिया गया था, लेकिन अब कोई और नेता सपा का प्रतिनिधि बनकर बैठक के हिस्सा लेगा.

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर अंदरूनी खींचतान शुरू | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)