CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भड़क गए.
बीजेपी पर भड़के जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला-.....भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दे
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग में कथित तौर पर जो कुछ हो रहा है, उसके खिलाफ सबूत कोई विपक्षी पार्टी नहीं लाई,बल्कि एक अखबार के इंवेस्टिगेशन से सामने आया है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पद्म भूषण क्यों उन्हें भारत रत्न दे दे, दो साल बाद राष्ट्रपति भवन में भी बिठा दे.
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे. कांग्रेस की अगुवाई वाला विपक्ष चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने का अभियान शुरू कर चुका है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग में कथित तौर पर जो कुछ हो रहा है, उसके खिलाफ सबूत कोई विपक्षी पार्टी नहीं लाई,बल्कि एक अखबार के इंवेस्टिगेशन से सामने आया है.
उन्होंने कहा कि इसे छिपाने के बजाय, चुनाव आयोग को अपने कामकाज में सुधार करना चाहिए.
उनसे पूछा गया कि बीजेपी का कहना है कि ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए तो उन्होंने बीजेपी पर तंज भरे अंदाज में हमला बोल दिया.
दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार की सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के बाकी दोनों आयुक्तों को लेकर छपी एक रिपोर्ट के बाद से CEC के खिलाफ विपक्षी हमले ज्यादा तेज हो चुके हैं.
कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी उनके खिलाफ काफी पहले से मुहिम छेड़े हुए हैं.
दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गठबंधन की एक बैठक भी हुई, जिसमें उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं.
आम आदमी पार्टी ने इससे फिर कन्नी काट ली और अखिलेश यादव ने भी खुद न आकर सपा के दो प्रतिनिधियों को भेज दिया.
विपक्ष को लगता है कि वह ज्ञानेश कुमार पर दबाव बनाकर मोदी सरकार को घेर सकती है
बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने यह मांग कर दी कि 'ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए.
पश्चिम बंगाल के लोग खुश हैं. लोग अपना वोट डाल पाए हैं...पश्चिम बंगाल के लोगों का आशीर्वाद ज्ञानेश कुमार के साथ है.
मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित



