पीडीए की हवा और आंदोलन से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे.इस बार जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा
आज समाजवादी पीडीए रथ से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली की यात्रा पर थे. लखनऊ से रायबरेली तक लाखों की संख्या में आम जनता ने अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया.
इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज द्वितीय मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में श्री यादव ने कहा कि आज लाखों लाख लोगों ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है.
इतनी बड़ी संख्या में लोग अपने आप पहुंचे. लोगों ने बारिश और मौसम की परवाह किए बिना पहुंचकर इस रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाया.
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव, विधायक राहुल लोधी, श्याम सुन्दर भारती पार्टी के सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी.
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए का तूफान और हवा हैं. रायबरेली में पीडीए बनाम भाजपा तो है ही, ऐसा लगता है लोधी बनाम योगी हो गया है.
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीतिक कर रही है और भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है. जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति करती है.
भाजपा प्रशासन को आगे कर देती है. आज जो जनसमर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है उसे प्रशासन के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है.
इस पीडीए की हवा और आंदोलन से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे.इस बार जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा.
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने लोगों के बीच में जितना प्रेम, दया, अपनापन दिखाएंगे उतना ही पीडीए ताकतवर होता जाएगा.
उन्होंने कहा कि रथ हमारे देश की संस्कृति में है रथ महाभारत और कुरू क्षेत्र का प्रतीक है इसी तरह से रथ पर कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था उसी तरह से रथ से हमें सीख मिल रही है.
श्री यादव ने कहा कि अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने भाजपा को हराया है.2027 के चुनाव में भाजपा का परमामेंट सफाया करेंगे.
श्री यादव ने कहा कि एकरंगी मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बना रहे थे. अयोध्या में भगवान प्रभुश्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी हो गया. चढ़ावा और चंदा चोरी में भाजपा के लोग शामिल थे.
- चढ़ावा चोरी करने वाले सीसीटीवी में पकड़े गए. इन्होंने देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया. जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी. चुनाव में इनका हिसाब करेगी. उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव आयोग भी वोट चोरी में पकड़ा गया है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार चरम पर है.अब जनता इन्हें वोट नहीं देगी.
भाजपा ने पेट्रोल में मिलावट की.पेट्रोल महंगा किया.पहले खाद की बोरी में चोरी होती थी.अब तो पूरी बोरी ही चोरी कर ली.
यह सरकार नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं दे पायी.नौकरी निकली भी तो पेपर लीक करा दिया. पूरे देश में सबसे ज्यादा पेपर लीक उत्तर प्रदेश में हुए.
उत्तर प्रदेश में कोई निवेश नहीं आया. फैक्ट्रियां नहीं लगी. रोजगार नहीं मिला.
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेखौफ है। हर दिन कई-कई हत्याएं हो रही है. बेटियां सुरक्षित नहीं है.
गाजीपुर में विश्वकर्मा बेटी के साथ अन्याय हुआ. पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला. विश्वकर्मा बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग खड़े हुए तो सŸाा के सरंक्षण में दबंगों ने हमला किया.
समय आने पर समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में विश्वकर्मा समाज, पासी समाज, लोधी समाज सहित सभी पीड़ित वर्गों के लोगों को न्याय दिलायेगी. हम हाथरस की बेटी के साथ हुए अन्याय को कभी नहीं भूलेंगे.
श्री यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपने सजातीय अपराधियों पर बुलडोजर नहीं चलाते है, चाहे वे तालाब, जमीन और घरों पर कब्जा कर ले. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. भाजपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य सब बर्बाद कर दिए.
26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिये. समाजवादी पार्टी की सरकार में एम्बुलेंस सेवा बंद कर दी.समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सभी सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी.
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी से भागेगा. वह इस बार चुनाव जरूर हारेगा. कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाना और पीडीए की सरकार बनाना.
रायबरेली की हर सीट पर भाजपा को हराना है.उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा और सीट जीत का आधार होगा.
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए रथ से लखनऊ से रायबरेली की यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्वागत हुआ.अपार जनसमूह ने जगह-जगह अखिलेश यादव का अभिनंदन किया और सुनने के लिए जनता सड़क पर उमड़ पड़ी.
श्री यादव ने सभी लोगों का अभिवादन किया. लखनऊ-रायबरेली सीमा चुरूवा पर जैसे ही समाजवादी पीडीए रथ पर सवार हुए उत्साहित भीड़ ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारों से स्वागत किया.
रथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी रहे. इस यात्रा में उमड़े जन समुदाय ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का संदेश दे दिया है.
अखिलेश यादव लखनऊ अपने आवास से सीधे बछरांवा रायबरेली सीमा पर पहुंचे. वहां चुरूआ में श्री हनुमान मंदिर से पीडीए रथ पर सवार हुए.

संपादकीय डेस्क
न्यूज डेस्कलोक हस्तक्षेप की संपादकीय टीम जनहित, तथ्य और जवाबदेही पर केंद्रित रिपोर्टिंग करती है।
लेखक के सभी लेख