दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई.प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता रही हैं.उनके कांग्रेस में जाने को दिल्ली की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव माना जा रहा है.
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई.
प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता रही हैं.उनके कांग्रेस में जाने को दिल्ली की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव माना जा रहा है.
प्रियंका ने कहा कि मुझे वही पुरानी ग्रीन दिल्ली वापस चाहिए, जिसमें मैं बड़ी हुई थी. मुझे साफ-सुथरी और प्रोग्रेसिव दिल्ली चाहिए. दशकों तक राजधानी को देखने के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसा कर सकती है.
आम आदमी पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद प्रियंका कक्कड़ ने तेवर दिखाते हुए कहा कि मैंने आप इसलिए छोड़ी, क्योंकि बात हुई थी कि बंगला और गाड़ी नहीं लेंगे.
प्रियंका ने कहा कि 'आप' ने बहुत इंटेलिजेंट लोगों को एक समय पर अट्रैक्ट किया था, लेकिन वह उसे बरकरार नहीं रख पाए
वे नए लोग, जिन्होंने बूथ लेवल पर भी काम नहीं किया, उन्हें राजस्थान से उठाकर पंजाब में बड़े-बड़े पद, बंगला और गाड़ी सब दिया जा रहा है.मैं इन चीजों का कैसे बचाव कर सकती हूँ.
कक्कड़ ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने ऑब्जर्व किया कि आज की राजनीति में अगर कोई नेता सच्चाई से बात करता है तो वह राहुल गांधी हैं.वह एकमात्र लीडर हैं, जिन्होंने कैमरे के सामने आंसू नहीं बहाए.
राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिए पूरी एक मशीनरी लगा दी गई, उन्होंने हार नहीं मानी.
कांग्रेस पार्टी में एक आत्मा है, जो बाकी पार्टियों में मिसिंग दिखी.
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले अभियान का समर्थन करते हुए, कहा उन्होंने लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है.
हमें भी जनता को इसके प्रति जागरूक करना पड़ेगा कि किस तरह से हमारा इकलौता वोटिंग अधिकार को ज्ञानेश कुमार चोरी करके नरेंद्र मोदी के खाते में डाल रहे हैं. हमें यह रोकना पड़ेगा.
हम सभी को कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ आना चाहिए.