राष्ट्रीयब्रेकिंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह ने सियासी मैदान में खेली लंबी पारी

पंजाब विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रही कांग्रेस ने राजावडिंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व ओलंपियन हैं.

WhatsApp
Punjab Congress President ,Pargat Singh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह हॉकी से आकर सियासी मैदान में खिलाड़ी साबित

राजेंद्र सिंह जादौन

प्रगट सिंह ने अपनी सियासी पारी अकाली दल से शुरू की थी लेकिन रिश्ते बिगड़ने पर कांग्रेस में पहुंच गए. 

अब पांच माह बाद पंजाब विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रही कांग्रेस ने राजावडिंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व ओलंपियन हैं.

 इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विजय इंदर सिंगला सबसे आगे बताए जा रहे थे.

राजावड़िंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. 

इसके बाद कांग्रेस ने परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया.

परगट सिंह के अध्यक्ष बनने पर पत्नी बरिंदर प्रीत कौर ने प्रतिक्रिया दी. पति के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए प्रीत कौर ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है.

preet-kaur-and-pargat-singh

कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि पंजाब में चुनाव से जुड़े अलग-अलग कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष और चेयरपर्सन एवं को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे.परगट सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं.

पूर्व ओलंपियन परगट सिंह ने 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था.

 उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

वर्ष 2016 में अकाली दल ने उन्हें निलंबित कर दिया था. वह कुछ समय के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं के साथ आवाज़-ए-पंजाब फ्रंट से जुड़े.

परगट सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामा और 2017 में जालंधर कैंट सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे.

वर्ष 2022 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की. वह 2012 से जालंधर कैंट के विधायक हैं.

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल में परगट सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.

इस दौरान उनके पास स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले और एनआरआई मामले जैसे विभाग थे. उन्होंने मार्च 2022 तक इन जिम्मेदारियों को संभाला.

खेल के मैदान में भी परगट सिंह की खास पहचान रही है. 

परगट सिंह ने भारत का लगातार तीन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया. वह 1988 के सियोल, 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में खेले.

बार्सिलोना और अटलांटा ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की थी. अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वजवाहक भी रहे थे.

हॉकी में वह फुल-बैक और डिफेंडर के तौर पर खेलते थे. फिलहाल परगट सिंह कांग्रेस विधायक हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं..

वह खेल, शासन, किसानों से जुड़े मुद्दों और पंजाब से जुड़े अन्य मामलों पर अपनी बात रखते रहे हैं. अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

priyanka kakkar, congress,aapराष्ट्रीय

प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़ थाम कांग्रेस का दामन

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई.प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता रही हैं.उनके कांग्रेस में जाने को दिल्ली की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव माना जा रहा है.

chief-election-commissioner-gyanesh-kumars-attack-on-democracyराष्ट्रीय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रजातंत्र पर हमला

सवाल यह है कि मतदाता सूची जैसे लोकतंत्र के मूल आधार से जुड़े निर्णय कितनी पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और संस्थागत सहमति के साथ लिए जा रहे हैं.

red-alert-for-heavy-rainराष्ट्रीय

यूपी-उत्तराखंड-बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल से मौसम करवट लेने वाला है. कल काले बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह ने सियासी मैदान में खेली लंबी पारी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)