राष्ट्रीयब्रेकिंग

यूपी-उत्तराखंड-बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल से मौसम करवट लेने वाला है. कल काले बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

WhatsApp
red-alert-for-heavy-rain

देशभर में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और डीप डिप्रेशन का असर अब देश के कई राज्यों तक देखने को मिल रहा है. 

ओडिशा, बंगाल जैसे राज्यों से शुरू हुआ बारिश का दौर अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 

आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है.

यूपी, उत्तराखंड से लेकर बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं.

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल से मौसम करवट लेने वाला है. कल काले बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है.

 तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. दोपहर बाद भी हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. 

27 सितंबर का दिन मौसम के लिहाज से सबसे अहम रहने वाला है. इस दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है.

 कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कना और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकते हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट है. 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक बारिश का अनुमान है. इस क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

बिहार में कल मॉनसून सक्रिय रहेगा. प्रदेश में काफी बड़े इलाके में व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.

आज कई जगहों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

 कल लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों में बारिश होगी.

 हालांकि कल से बारिश की तीव्रता भी कम होना शुरू हो जाएगी.

पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल तक राज्य के कई हिस्सों में और बारिश होने का अनुमान जताया है.

 कल सुबह तक दार्जिलिंग में भारी से बहुत भारी बारिश और उसके बाद रविवार तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. 

कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका जताई है. 

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

कल पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है. 

पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं. 

छत्तीसगढ़ में भी कल व्यापक बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. दिन में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

unsafegirls-in-indiaराष्ट्रीय

भारत में लड़कियां कितनी असुरक्षित

भाजपा की नजरों में महिला सम्मान, सशक्तीकरण, सुरक्षा ये सारी बातें दलगत राजनीति के तहत ही आती हैं.बलात्कार की कोशिश को छिटपुट घटना कहना यह दिखाने के लिए काफी है कि सरकार में बैठे लोग केवल खुद को बचाने में लगे हैं, उन्हें असल में आधी आबादी के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

 EC notice to remove former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's family from the voter list.राष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को वोटर लिस्ट से हटाने का EC का नोटिस

कैसे संभव है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली की मतदाता सूची से गायब हैं?"

यूपी-उत्तराखंड-बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)