राष्ट्रीय

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगी नेहा बोरा!

आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने X पर पोस्ट करके संकेत किया है कि वह भी विपक्ष के 1 नवंबर के मार्च में शामिल होंगी. उन्होंने इसे इंडिया का प्रोटेस्ट कहा है.

WhatsApp
नेहा बोरा

'इंडिया के प्रोटेस्ट कॉल' में शामिल होंगी आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा

आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट कर बताया है कि आईसा 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में 'इंडिया के प्रोटेस्ट कॉल' में मौजूद रहने की बात कही है. 

नेहा बोरा ने लिखा है कि "हम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे." 

दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' का आयोजन करने जा रही है.

इस मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने सभी विपक्षी दलों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. 

नेहा बोरा का X पोस्ट संकेत करता है कि वह भी विपक्ष के इस मार्च में आमंत्रित की गई हैं या स्वयं अपने स्तर पर इस मार्च में शामिल होंगी.

X पर @neha_aisa की पोस्ट देखें

राहुल गांधी के साथ कर चुकी हैं मंच साझा

नेहा बोरा कई बार राहुल गांधी और विपक्षी दलों के साथ मंचों पर दिखाई दी हैं. 

सबसे पहले वे जून में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हुए छात्र-आंदोलन में 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद राहुल गांधी से मिली थी. 

वहां उन्होंने दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाए जाने पर राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुई थी. 

अक्टूबर में SIR और CEC के मुद्दे पर हुए आंदोलन के दौरान भी 12 अक्टूबर को जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था, तब नेहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ चलते हुए नजर आई थी.

वह 13 अक्टूबर 2026 को भी राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ राहुल गांधी के निवास पर आयोजित 'हाई-टी' के बाद दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं. 

राहुल गांधी की अपील

1 नवंबर की रैली के लिए राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया माध्यमों पर वीडियो बनाकर लोगों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं. 

एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि "चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ लोकतंत्र बचाने का, ‘वोट चोरी’ रोकने का और संविधान बचाने का मार्च है.

यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं है, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है.” 'पुलिस की चिंता मत कीजिए...' 

उन्होंने कहा है कि “जो भी लोग प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त से तंग हैं. जो भी लोकतंत्र बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, सभी आइए. एक ही प्रोटेस्ट है. देश का प्रोटेस्ट है.”

 उन्होंने लोगों को बिना डरे मार्च में शामिल होने के लिए कहते हुए कहा कि “पुलिस की चिंता मत कीजिए, लाठीचार्ज की चिंता मत कीजिए, भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे कोई भी हरकत करे. हमारे साथ मार्च में आइए हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.”

राहुल गांधी ने कहा है कि “मैं सभी छात्र संगठनों से अपील करता हूं, चाहे आपकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है,

अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचार, आपके सोचने का तरीका खतरे में है, तो आइए और हमसे जुड़िए.”

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

गुजरात दौरे पर पीएम मोदीराष्ट्रीय

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर : हजारों करोड़ रुपये की विकास कार्यों की देंगे सौगात, एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे

पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे मोदी दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पटेल की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

BJP,  CONGRESSराष्ट्रीय

कांग्रेस और BJP लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने

SIR पर विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है. विपक्ष SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएगा. विपक्ष का दावा है कि यह लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.

female-reporter, CJI, Rahul Gandhiराष्ट्रीय

राहुल गांधी पर कसा कानूनी शिकंजा, गर्भवती महिला रिपोर्टर को धक्का देकर गिराने का आरोप

सीजेआई सूर्यकांत की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट का हवाला दिया और बेंच को बताया कि उस गर्भवती पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगी नेहा बोरा! | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)