राष्ट्रीयब्रेकिंग

कांग्रेस और BJP लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने

SIR पर विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है. विपक्ष SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएगा. विपक्ष का दावा है कि यह लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.

WhatsApp
BJP,  CONGRESS

 BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू 

इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं.

delhi2

पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन का कहना है कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आरोपों का जवाब जनता के बीच जाकर दिया जाएगा.

पार्टी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 2 नवंबर को इस पदयात्रा में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

BJP की यह सक्रियता ऐसे समय में सामने आई है जब कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. 

कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटर सूची से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. 

 SIR पर विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है.


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि पार्टी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ' नाम से बड़ा जनसमूह जुटाएगी. 

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस रैली के जरिए SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएंगे. विपक्ष का दावा है कि यह लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.
1 नवंबर की कांग्रेस रैली और 2 नवंबर को अमित शाह की मौजूदगी वाली बीजेपी पदयात्रा ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. 

दोनों पक्ष लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं, 

 SIR पर आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

female-reporter, CJI, Rahul Gandhiराष्ट्रीय

राहुल गांधी पर कसा कानूनी शिकंजा, गर्भवती महिला रिपोर्टर को धक्का देकर गिराने का आरोप

सीजेआई सूर्यकांत की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट का हवाला दिया और बेंच को बताया कि उस गर्भवती पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

Akhilesh Yadav, Akhilesh posters राष्ट्रीय

अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर, पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज

विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरों के जरिए राज्य की राजनीति गरमा रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. यूपी के लोग अलग-अलग शहरों में सड़कों पर निकले तो प्रमुख चौराहों पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर देख हैरान रह गए.

haryana,CM Nayab Singh Sainiराष्ट्रीय

सीएम नायब सिंह सैनी ने निजीकरण न किए जाने का दिया भरोसा, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से ब्लैकआउट, 12 घंटे में 3000 से ज्यादा शिकायतें गुरुग्राम में बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट गहरा गया है. 12 घंटे में 3000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं.सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज खुद आज बिजली कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे.

कांग्रेस और BJP लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)