राष्ट्रीयब्रेकिंग

सीएम नायब सिंह सैनी ने निजीकरण न किए जाने का दिया भरोसा, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से ब्लैकआउट, 12 घंटे में 3000 से ज्यादा शिकायतें गुरुग्राम में बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट गहरा गया है. 12 घंटे में 3000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं.सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज खुद आज बिजली कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे.

WhatsApp
haryana,CM Nayab Singh Saini

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त 

राज्य के 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे, जिसके चलते गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, रोहतक, पानीपत और यमुनानगर जैसे बड़े शहरों समेत कुल 15 जिलों में बिजली संकट पैदा हो गया था. 

अब फिर से राज्य में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है. सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज खुद आज बिजली कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री ने विद्युत कंपनियों का निजीकरण न किए जाने का भरोसा दिया. 

इसके बाद ही कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के लिए राजी हुए. अब 3 नवंबर को सरकार के साथ बाकी मांगों को लेकर बैठक होगी।
 सीएम सैनी ने बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की बातों को विस्तार से सुना और उनकी मांगों पर काम करने का भरोसा दिलाया.

बैठक के बाद सरकार और कर्मचारियों की ओर से संयुक्त रूप से घोषणा की गई कि फिलहाल हड़ताल वापस ली जा रही है. 

कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया है.

कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, सरकार ने बिजली विभाग के निजीकरण नहीं किए जाने का आश्वासन दिया है.

इसी के आधार पर हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी. 

कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा के लिए सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच 3 नवंबर को फिर बैठक होगी. 

उस बैठक में बाकी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी. 

हड़ताल खत्म होने के बाद प्रदेश में बिजली सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद है.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · गुरुग्राम

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

Haryana,bjpराष्ट्रीय

भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाकर हरियाणा की चुनौतियों से मुंहफेर लिया

हाल में तीसरी बार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड आमजन के सामने रखा।इस रिपोर्ट कार्ड में हरियाणा के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों का कोई जिक्र नहीं था.

shiv sena,bjp,dussehrarallyराष्ट्रीय

शिवसेना की दशहरा रैली में उद्धव का बीजेपी पर करारा हमला

उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा, "हथियार लेकर आने वाले ये लोग आपको दिखाई नहीं दिए? अगर कोई अनहोनी हो जाती, तो आप किस मुंह से अपनी पीठ थपथपाते? अगर आपको पता चल जाता कि वे हथियार लेकर आए हैं और आपने उन्हें वहीं मार गिराया होता, तो कहा जाता कि महाराष्ट्र में कानून का राज है.

सौरव दास-आशुतोष रांका पर भरोसा करने के सबूत नहीं: SEMराष्ट्रीय

सौरव दास-आशुतोष रांका पर भरोसा करने के सबूत नहीं: SEM

मजिस्ट्रेट ने यह भी टिप्पणी की कि दोनों का आचरण 'कानून के प्रति सम्मान नहीं' दिखाता और वे डी-नोटिफाइड इलाकों में विरोध प्रदर्शन बुलाने के आदी प्रतीत होते हैं.सौरव दास-आशुतोष रांका को लेकर अदालत ने क्या कहा?

सीएम नायब सिंह सैनी ने निजीकरण न किए जाने का दिया भरोसा, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)