उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

भानवी कुमारी ने राजा भैया से बाबा बागेश्वर की कथा सुनने की जताई इच्छा, बोलीं- 'आशा है हुजूर निमंत्रण देंगे'

Dhirendra Shastri Ram Katha: कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा चल रही है. राजा भैया से उनकी पत्नी भानवी कुमार ने भी यह रामकथा सुनने की इच्छा जताई है.

WhatsApp
राजा भैया , बाबा बागेश्वर

यूपी के कुंडा में बाबा बागेश्वर की रामकथा को लेकर उत्साह का माहौल है. 

बेंती राजमहल की हवाई पट्टी पर बने भव्य पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है.

 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस रामकथा का आयोजन करवा रहे हैं.

राजा भैया ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सबको न्योता बांटा है.

उनकी पत्नी भानवी कुमार ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये रामकथा आयोजन का निमंत्रण मिलने की उम्मीद जताई है.

गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी कुमारी के बीच दिल्ली की एक अदालत में तलाक का केस चल रहा है।

कई सालों से भानवी कुमार दिल्ली में अपनी बेटियों के साथ रहती हैं.

उनके दोनों बेटे कुंडा में राजा भैया के साथ रहते हैं. 

'पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दर्शन करने की इच्छा'अपने X हैंडल पर मंगलवार सुबह भानवी कुमारी ने लिखा है- कुंडा स्थित मेरी ससुराल बेती राजभवन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से आयोजित होने जा रही भव्य श्रीराम कथा का समाचार पाकर मन श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से अभिभूत है.

मेरी भी हार्दिक अभिलाषा है कि मुझे इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होने, बाबा बागेश्वर जी के दर्शन करने तथा प्रभु श्रीराम की दिव्य कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो.

भानवी कुमारी ने आगे लिखा है- मुझे पूर्ण विश्वास और आशा है कि मेरे हुजूर, रघुराज प्रताप सिंह मेरी इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभिलाषा का सम्मान करते हुए मुझे इस पुण्य आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करेंगे, जिससे श्रीराम कथा के श्रवण और आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ पूरे परिवार को मिल सके.

 'परिवार की नकारात्मकता दूर हो, यही प्रार्थना है'प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में मेरी यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा से परिवार में व्याप्त समस्त नकारात्मकता, कटुता और अशांति का अंत हो.

जिन प्रतिकूल परिस्थितियों और नकारात्मक शक्तियों ने परिवार की सुख-शांति एवं पारिवारिक सौहार्द को प्रभावित किया है, उनसे मुक्ति मिले और परिवार में पुनः प्रेम, विश्वास, एकजुटता, सद्भाव एवं खुशहाली का वातावरण स्थापित हो.

बाबा बागेश्वर से भी की प्रार्थनाभानवी कुमारी ने कहा- मैं बाबा बागेश्वर सरकार से भी विनम्र प्रार्थना करती हूं कि वे अपने आध्यात्मिक आशीर्वाद और मार्गदर्शन से परिवार में व्याप्त नकारात्मकता को दूर करने तथा सकारात्मकता, प्रेम और सद्भाव का संचार करने की कृपा करें.

 इस पावन कथा में सम्मिलित होने की मेरी अभिलाषा पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त करें.

'श्रीरामकथा परिवारों को जोड़ने वाला पावन अवसर बने'श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, त्याग, करुणा, धैर्य और पारिवारिक मूल्यों की राह दिखाने वाली दिव्य प्रेरणा है.

 प्रभु श्रीराम की मर्यादा और उनके आदर्श हम सभी को परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान तथा समरसता बनाए रखने की सीख देते हैं,

मेरी कामना है कि यह श्रीराम कथा केवल भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि परिवारों को जोड़ने, रिश्तों में विश्वास जगाने और समाज में सकारात्मकता का संदेश देने वाला पावन अवसर बने.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · प्रतापगढ़

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बस्ती-अयोध्या हाईवे उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के चलते बस्ती-अयोध्या हाईवे पर रूट डायवर्जन

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के कारण बस्ती-अयोध्या हाईवे पर मालवाहक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।

यूपी सरकार , 2027 का अवकाश कैलेंडरउत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने जारी किया 2027 का अवकाश का कैलेंडर

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 26 दिन के सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं

भानवी कुमारी ने राजा भैया से बाबा बागेश्वर की कथा सुनने की जताई इच्छा, बोलीं- 'आशा है हुजूर निमंत्रण देंगे' | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)