CM योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के फरह ब्लॉक स्थित 'गो ग्राम' (परखम गांव) और दीनदयाल धाम में विशेष रूप से गो-पूजन किया.
अपनी निर्धारित बैठक से पहले CM योगी ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया.
CM योगी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित 'गो ग्राम' पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की..

CM योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के फरह ब्लॉक स्थित 'गो ग्राम' (परखम गांव) और दीनदयाल धाम में विशेष रूप से गो-पूजन किया.
अपनी निर्धारित बैठक से पहले CM योगी ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया.
उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया.
मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है.
गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया.
वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया.
मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया.
उन्होंने प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सनातन संस्कृति में गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है.
योगी सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है.
मौलिक रिपोर्ट · भारत