उत्तराखंडब्रेकिंग

चारधाम यात्रा .. बद्रीनाथ धाम में ट्रैफिक जाम बना परेशानी का सबब ... देख लें लाइन

चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ-गंगोत्री में पुराने रिकॉर्ड टूटे..चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. यात्रा मार्गों और संबंधित जिलों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. वरिष्ठ अधिकारी लगातार चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की कर रहे हैं समीक्षा..

WhatsApp
Uttrakhand, Char Dham Yatra

चमोली के पास गोपेश्वर मार्ग क्षेत्र से लेकर जोशीमठ और मारवाड़ी तक यातायात प्रभावित

भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं, बढ़ती भीड़ के बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह लग रहा जाम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

badrinath-dj-culture


मॉनसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है. 


कर्ण प्रयाग से लेकर बद्रीनाथ तक कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

चमोली के पास गोपेश्वर मार्ग क्षेत्र से लेकर जोशीमठ और मारवाड़ी तक यातायात प्रभावित हो रहा है. वाहनों के जाम में फंसने के कारण श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है.
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के दावे किए गए थे,

 लेकिन जमीनी हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 

जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच सड़क का पर्याप्त चौड़ीकरण नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

चारधाम यात्रा .. बद्रीनाथ धाम में ट्रैफिक जाम बना परेशानी का सबब ... देख लें लाइन | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)