मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री अब गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे, जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे.
CM Yogi की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री अब गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे, जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया.
उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है.
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
पहले उनका गोंडा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे. गोरखपुर से उनका सीधे उत्तराखंड जाने का कार्यक्रम है.
शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे।
आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।
मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ