उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

सीएम योगी ने दी छठ की शुभकामनाएं, भोजपुरी में बोले- 'जय छठी मैया'

उत्तर प्रदेश सीएम योगी बोले कि यूपी की पहचान किसी एक भाषा, क्षेत्र से नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकात्मता से है.

WhatsApp
सीएम योगी ,भोजपुरी, छठ महापर्व

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामना भोजपुरी में दी. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व में शामिल सभी भाई-बहन लोगन के इस पावन पर्व के बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामना. हम छठी मैया और भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करतानी कि रउआ आप सभी पर उनकर कृपा बनल रहे. आप सभी के मनोरथ पूरा हो. 

उन्होंने कहा कि पिछला साढ़े नौ साल में हमनी के ऐसा व्यवस्था बनवले बानी जा जहां हर व्यक्ति आपन आस्था के साथ पर्व-त्यौहार मना सकेला. हम छठी मैया से प्रार्थना करतानी कि हर माई-बहिन के जीवन सुखमय हो. हर बेटी को सुरक्षा मिले. हर परिवार में खुशहाली आवे. किसान भाई लोगन के खेत लहलहात रहें.

 नौजवानन के रोजगार मिले और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई छुए. 

पूर्वांचल, बिहार और देश-दुनिया में रहत सभी परिवार के छठ महापर्व के बहुत-बहुत बधाई. जय छठी मैया, जय भगवान सूर्य देव. मातृशक्ति को नमन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी ताकत हमारी माताएं और बहनें हैं.

 वे तीन तीन दिन का निर्जला व्रत रखकर परिवार, संतान और पूरे समाज के मंगल के लिए तपस्या करती हैं. 

यह हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का एक अद्भुत उदाहरण है. आज देश-दुनिया के हर कोने में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं. 

'सांस्कृतिक विविधता यूपी की पहचान' उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यूपी की पहचान किसी एक भाषा, क्षेत्र से नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकात्मता से है. 

मुख्यमंत्री योगी ने छठी मैया से प्रार्थना की कि हर माता और बहन का जीवन सुखमय हो, हर बेटी को सुरक्षा मिले और हर परिवार में खुशहाली आए. 

उन्होंने किसानों के खेत लहलहाने, नौजवानों को रोजगार मिलने और उत्तर प्रदेश के विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की भी कामना की.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बाराबंकी ,बर्डिंग सर्किट, प्रवासी पक्षियों के दीदार उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए विकसित होंगी झीलें

Barabanki की झीलों और वेटलैंड्स को इको-टूरिज्म से जोड़कर बर्डिंग सर्किट विकसित किया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स बनाने की योजना है.

तेलीबाग,क्रेटा बरामद,लखनऊ पुलिसउत्तर प्रदेश

मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से मारपीट और क्रेटा से कुचलने की कोशिश

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट और 'अधिवक्ता' लिखी तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल.

सीएम योगी ने दी छठ की शुभकामनाएं, भोजपुरी में बोले- 'जय छठी मैया' | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)