स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर विश्व मधुमेह दिवस सीआईएसएफ जवानों, यात्रियों, एयरपोर्ट पर सेवा देने वाले कर्मचारियों सहित कुल 800 लोगों की स्क्रीनिंग की.
सुबह से लेकर शाम तक चली जांच में 317 लोगों में मधुमेह के लक्षण मिले.
800 people screened at Babatpur Airport; 317 found to have symptoms of diabetes

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर विश्व मधुमेह दिवस सीआईएसएफ जवानों, यात्रियों, एयरपोर्ट पर सेवा देने वाले कर्मचारियों सहित कुल 800 लोगों की स्क्रीनिंग की.
सुबह से लेकर शाम तक चली जांच में 317 लोगों में मधुमेह के लक्षण मिले.
इसमें करीब 100 सीआईएसएफ जवान भी शामिल है.
लक्षण मिलने वाले लोगों को डॉक्टरों ने सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए समय-समय पर जांच करवाते रहने की सलाह दी.
विश्व मधुमेह दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयरपोर्ट पर विशेष कैंप लगाया गया.
सीएमओ के निर्देशन में लगे कैंप के बारे में राजकीय चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों, कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, ग्राउंड स्टाफ, यात्रियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, बॉडी मॉस इंडेक्स आदि की जांच की गई.
मधुमेह के रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
करीब 800 लोगों की स्क्रीनिंग की गई.
इसमें 317 लोग ऐसे मिले, जिनको मधुमेह होने की संभावना ज्यादा है.
इनमें प्री लक्षण भी देखने को मिले हैं.
कुछ जरूरी दवाइयां के साथ ही जांच लिखी गई.
डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है.
इसकी शुरुआती अवस्था में कई बार स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है.
इस दौरान सीआईएसएफ के एसीई वीपी सिंह, टर्मिनल मैनेजर अजय कुमार वर्मा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अधिकारी एवं एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के साथ ही फार्मासिस्ट डॉ.प्रियंका, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे.
मौलिक रिपोर्ट · वाराणसी