SSP फंस गए ट्रैफिक जाम में, सिपाहियों का छूटा पसीना
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह : खेरेश्वर चौराहे पर एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी फंस गई जिससे यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे।
- 1 मिनट में पढ़ें
यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह के चलते तालानगरी में वीवीआईपी आगमन के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त
शनिवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री और रूट डायवर्जन लागू किए गया.
खेरेश्वर चौराहे समेत दूसरे मार्गों पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई.
लोग जहां से निकले, भीषण जाम से जूझे.
सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सड़कों पर जाम में एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी फंस गई.
चौराहे पर करीब 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद काफी देर तक रास्ता नहीं खुल सका.
सिपाहियों के भी जाम खुलवाने में पसीना छूट गया.
तब तक एसएसपी गाड़ी में ही बैठे इंतजार करते रहे,वहीं ट्रकों और कंटेनरों की तो स्थिति और खराब थी.
छोटे वाहन उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रहे थे.
एसएसपी की गाड़ी के फंसने की घटना ने यातायात व्यवस्था संभालने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए.

News Desk
विवेक सिंहलोक हस्तक्षेप की टीम जनहित, तथ्य और जवाबदेही पर केंद्रित रिपोर्टिंग करती है।
लेखक के सभी लेख