उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए विकसित होंगी झीलें

Barabanki की झीलों और वेटलैंड्स को इको-टूरिज्म से जोड़कर बर्डिंग सर्किट विकसित किया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स बनाने की योजना है.

WhatsApp
बाराबंकी ,बर्डिंग सर्किट, प्रवासी पक्षियों के दीदार

बाराबंकी अब धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के साथ बर्डिंग और इको टूरिज्म के नक्शे पर भी अपनी पहचान बनायगा.

उत्तर प्रदेश का बाराबंकी की झीलों, वेटलैंड्स और यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों को पर्यटन से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है.

इसके तहत बाराबंकी में बर्डिंग सर्किट विकसित किया जाएगा.

झीलों के संरक्षण के साथ यहां बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स जैसी सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है.

आईएएस संजय कुमार, डायरेक्टर रूपम ने इसकी जानकारी दी.

बाराबंकी शहर क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित शालीमार मन्नत के मंशा क्लब में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नवीन बनौधा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी 'Wetlands & Wetland Birds of Barabanki' का उद्घाटन किया गया.

इस दौरान मुख्य अतिथि आईएएस संजय कुमार, डायरेक्टर रूपम ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ ही इसी नाम से प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया.

प्रदर्शनी में बाराबंकी के वेटलैंड्स और वहां आने वाले पक्षियों की खूबसूरत तस्वीरों के जरिए जिले की प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया.

इस मौके पर संजय कुमार ने बाराबंकी में बर्डिंग सर्किट विकसित करने की घोषणा की.

आईएएस संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बाराबंकी में बर्डिंग सर्किट विकसित करने के लिए अयोध्या और गोंडा रूट को जोड़ने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं.

 जिले की झीलों के संरक्षण के साथ वहां पर्यटकों के लिए बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है.

उन्होंने बताया कि बाराबंकी वेटलैंड्स की संख्या और गुणवत्ता, दोनों के लिहाज से समृद्ध है.

घाघरा नदी और सेंट्रल एशियन फ्लाईवे के करीब होने के कारण यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है. 

ऐसे में जिले के वेटलैंड्स को इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की अच्छी संभावनाएं हैं.

संजय कुमार के मुताबिक, इस संबंध में एसीएस पर्यटन अमृत अभिजात से भी चर्चा हुई है.

शासन की ओर से कुछ झीलों के विकास और इको टूरिज्म के लिए बजट भी मिला.

योजना के तहत झीलों पर बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स जैसी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है.

इससे झीलों का संरक्षण होने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

नवीन बनौधा की तस्वीरों ने दिलाई वेटलैंड्स को पहचान प्रदर्शनी में पहुंचे फोटोग्राफरों ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नवीन बनौधा के प्रयासों की सराहना की.

कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर गौरव ने कहा कि नवीन बनौधा ने 'सिंगल मैन आर्मी' की तरह मेहनत करके बाराबंकी के वेटलैंड्स को पहचान दिलाने का काम किया है.

उन्होंने बताया कि पहले जिन झीलों और प्राकृतिक स्थलों पर अतिक्रमण हो रहा था, वहां अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है.

फोटोग्राफी के जरिए इन जगहों को पहचान मिलने से उनके संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

इससे प्रदेश के पर्यटन को भी फायदा मिलेगा.

लखनऊ के आसपास ही मिलेगा बर्डिंग का नया डेस्टिनेशन प्रदर्शनी देखने पहुंचे.

लखनऊ के फोटोग्राफर अली ने कहा कि लखनऊ के आसपास इतने अच्छे बर्डिंग डेस्टिनेशन होना बड़ी बात है.

पहले पक्षियों को देखने और उनकी फोटोग्राफी के लिए लोगों को भरतपुर जैसे दूर के स्थानों पर जाना पड़ता था.

उन्होंने कहा कि बाराबंकी में ही प्रकृति को करीब से देखने के विकल्प विकसित करना अच्छी पहल है.

 बर्डिंग और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से युवाओं को भी जुड़ने का मौका मिलेगा.

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक विरासत बचाना जरूरीडीएफओ आकाश दीप बधावन ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण का सबसे अहम आधार जन-जागरूकता है.

 नवीन बनौधा ने जिले के वेटलैंड्स को तस्वीरों के माध्यम से लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया है.

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जैव विविधता हमारी धरोहर हैं.

हम केवल इनके संरक्षक हैं और इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है.

वेटलैंड्स का संरक्षण बेहद जरूरी है, क्योंकि जल है तो जीवन है.

आयोजकों के मुताबिक, 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बाराबंकी की प्राकृतिक संपदा को लोगों के सामने लाने के साथ वेटलैंड संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है.

उद्घाटन अवसर पर डीएफओ आकाश दीप बधावन, सीडीओ पंकज वर्मा और डीएम ईशान प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी और प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · बाराबंकी

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

तेलीबाग,क्रेटा बरामद,लखनऊ पुलिसउत्तर प्रदेश

मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से मारपीट और क्रेटा से कुचलने की कोशिश

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट और 'अधिवक्ता' लिखी तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल.

अलीगढ़, SSP, ट्रैफिक जाम,उत्तर प्रदेश

SSP फंस गए ट्रैफिक जाम में, सिपाहियों का छूटा पसीना

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह : खेरेश्वर चौराहे पर एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी फंस गई जिससे यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे।

बाराबंकी में प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए विकसित होंगी झीलें | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)