लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में महंगी हुई CNG और PNG सर्दियों में मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति अनिश्चितता के कारण ग्रीन गैस लिमिटेड ने यूपी के पांच शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें बढ़ा दी हैं.
22 नवंबर 2026, रात 11:50 2 मिनट में पढ़ेंअपडेट: 23 नवंबर, रात 1:02 सर्दियों में प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई . ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं.
रविवार 22 नवंबर की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं.
सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है. लखनऊ में अब सीएनजी के लिए वाहन चालकों को 108 रुपये के बजाय 110 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे.
घरों में पाइपलाइन से पहुंचने वाली पीएनजी की कीमत 56.50 रुपये से बढ़कर 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है. कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों के साथ घरेलू रसोई का बजट भी प्रभावित होगा. पांच शहरों में बढ़े दाम
ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से जारी नई दरों के अनुसार आगरा में भी सीएनजी 108 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो हो गई है. उन्नाव में सीएनजी की कीमत 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलो कर दी गई है.
अयोध्या और सुलतानपुर में सीएनजी अब 106 रुपये के बजाय 108 रुपये प्रति किलो मिलेगी.
पीएनजी की दरों में भी सभी शहरों में एक रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है.
आगरा में नई दर 57.50 रुपये, उन्नाव में 57 रुपये और अयोध्या व सुलतानपुर में 58.50 रुपये प्रति एससीएम होगी.
नई दरें इस प्रकार हैं (रुपये में)
कंपनी के डीजीएम-मार्केटिंग प्रवीण सिंह के अनुसार सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण आरएलएनजी की खरीद लागत बढ़ी है.
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है.
Pradeep kumar वरिष्ठ संवाददाता लोक हस्तक्षेप की टीम जनहित, तथ्य और जवाबदेही पर केंद्रित रिपोर्टिंग करती है।
लेखक के सभी लेख