कारोबारब्रेकिंग

DAP crisis: विदेशों पर कब तक निर्भर रहेगा भारत? DAP के लिए सरकार ने बनाया मास्टरप्लान

DAP crisis: भारत खेती के लिए डीएपी आयात पर अत्यधिक निर्भर है, जिसे कम करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बढ़ाना बेहद जरूरी है

WhatsApp
DAP,   DAP crisis

DAP crisis:खेती के लिए जरूरी है उर्वरक सुरक्षा

भारत में DAP पर आयात पर निर्भरता कम करके स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ाने की सख्त जरूरत है.

बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों के लिए उर्वरक सुरक्षा का सीधा मतलब है कि उन्हें सही उत्पाद, सही समय पर और किफायती कीमत पर मिले.

DAP manufacturing India:अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान देश में डीएपी का आयात लगभग 34 लाख टन रहा, जबकि घरेलू उत्पादन करीब 20 लाख टन दर्ज किया गया.

इन आंकड़ों के मुताबिक, आयात में सालाना आधार पर 11.2% की गिरावट आई और उत्पादन में 0.3% की कमी आई.

 यह स्थिति साफ दर्शाती है कि देश में खाद की मांग को पूरा करने के लिए विदेशी निर्भरता अभी भी काफी ज्यादा है.

हालांकि, सरकार और वितरण नेटवर्क के बेहतर तालमेल से 1 अप्रैल से 29 जुलाई 2026 के बीच डीएपी की उपलब्धता 43.03 लाख टन , जो कि 35.44 लाख टन की आनुपातिक जरूरत से काफी अधिक थी.

dap-crisis

 वैश्विक बाजारों से खाद मंगाने से तात्कालिक कमी तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसमें शिपिंग में देरी, माल-भाड़े की बढ़ती लागत, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और विदेशी पाबंदियों का खतरा हमेशा बना रहता है.

इससे बचने के लिए भारत को मजबूत स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग और कई देशों के साथ रणनीतिक रिश्तों की जरूरत है.

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान रॉक फॉस्फेट के लिए आयात पर निर्भरता 86%, अमोनिया के लिए 75%, और सल्फर तथा फॉस्फोरिक एसिड दोनों के लिए 52% थी.

 फॉस्फेटिक उर्वरक बनाने के लिए इन कच्चे माल का स्थिर होना बहुत जरूरी है.

इससे पार पाने के लिए कंपनियां बैकवर्ड इंटीग्रेशन, अलग-अलग आपूर्तिकर्ताओं और लंबी अवधि के अनुबंधों का सहारा ले रही हैं.

क्षमता 510000 टन करने की योजना पर देश की कई दिग्गज कंपनियां इस दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं.

DAP-Haryana

मिसाल के तौर पर, राजस्थान के चंदेरिया में हिंदुस्तान जिंक फर्टिलाइजर्स की 5,10,000 टन सालाना क्षमता वाली नई डीएपी/एनपीके इकाई मेटलर्जिकल संयंत्र से निकलने वाले सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल करती है.

जून 2025 के टेंडर के बाद इस यूनिट की क्षमता बढ़ाकर करीब 15 लाख टन सालाना तक करने की योजना है.

काकीनाडा में कोरोमंडल इंटरनेशनल का निवेश और पारादीप फॉस्फेट्स का 3,600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी ग्रैनुलेशन क्षमता को एसिड उत्पादन से जोड़ रहा है.

दीपक फर्टिलाइजर्स (महाधन एग्रीटेक) भी अमोनिया उत्पादन के साथ-साथ फसल-विशिष्ट पोषक तत्वों के विकास पर काम कर रहा है.

राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी आंकड़ों (मार्च 2026) के मुताबिक, देश में कंपनियां 59.65 लाख टन की संयुक्त सालाना क्षमता वाले डीएपी,एनपीके प्लांट और 44.21 लाख टन की फॉस्फोरिक व सल्फ्यूरिक एसिड क्षमता स्थापित कर रही हैं.

हालांकि, इन नए संयंत्रों से आयात कितना कम होगा, यह उत्पाद मिश्रण, क्षमता के सही इस्तेमाल और लागत पर निर्भर करेगा,

वैश्विक स्तर पर कच्चे माल और ऊर्जा की कीमतें घरेलू उत्पादन को भी प्रभावित करती हैं.

इसलिए यह जरूरी है कि सप्लाई चेन मजबूत होने के साथ-साथ खाद की लैंडेड कॉस्ट ऐसी हो कि किसानों को कम कीमतों या सब्सिडी का वास्तविक लाभ मिल सके.

किसानों की आय और फसल की पैदावार मिट्टी की जांच और उचित सलाह के साथ संतुलित उर्वरक का उपयोग बना सकता है सुरक्षित.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

DAP crisis: विदेशों पर कब तक निर्भर रहेगा भारत? DAP के लिए सरकार ने बनाया मास्टरप्लान | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)