उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

Ethanol Blending: E20 की जगह E31 वाला ईंधन, इंजन को नुकसान पहुंचने और माइलेज घटने की आशंका

Ethanol Blending: कर्नाटक सरकार ने दावा किया है कि राज्य के 80 फीसदी पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिला बिक रहा है ईंधन

WhatsApp
Ethanol Blending, कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रिजवान अरशद   karnataka ke khadya aur nagrik aapurti mantri rizwan arshad Karnataka's Minister for Food and Civil Supplies Rizwan Arshad

पेट्रोल की क्वालिटी और इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर कर्नाटक सरकार ने बड़ा खुलासा 

 एथेनॉल ब्लेंडिंग से आपकी जेब और कार पर क्या होगा असर

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रिजवान अरशद ने लैब टेस्ट रिपोर्ट जारी कर लगाया आरोप

टेस्ट में कुछ सैंपल्स में इथेनॉल लेवल 31.2 फीसदी तक मिला 

राज्य सरकार ने इसे उपभोक्ताओं के साथ धोखा करार दिया है.

केंद्र सरकार से तेल कंपनियों पर एक्शन, पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल की मात्रा डिस्प्ले और प्रभावित वाहन मालिकों के लिए मुआवजा फंड बनाने की डिमांड की है.

 जांच में 20% से ज्यादा इथेनॉल जांच में 20% से ज्यादा इथेनॉल" 

कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के जानकारी न दिए जाने पर राज्य सरकार ने 7-8 जिलों से 63 पेट्रोल सैंपल जुटाकर लैब में जांच के लिए भेजे थे.

NABL मान्यता प्राप्त 'श्रीराम रिसर्च इंस्टीट्यूट' की जांच में 80 फीसदी सैंपलों में 20 फीसदी की तय सीमा से ज्यादा पायाइथेनॉल

इंडियन ऑयल (IOCL) के सैंपल्स में इथेनॉल की मात्रा सबसे ज्यादा 31.2 फीसदी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) में 30.5 फीसदी तक दर्ज की गई।

बीपीसीएल, नायरा और शेल के नमूनों में भी इथेनॉल 22 फीसदी से 27 फीसदी के मिला

कर्नाटक सरकार ने चेतावनी दी है कि देश की 99 फीसदी गाड़ियां बहुत ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के अनुकूल नहीं हैं.

image Ethanol

अप्रैल 2023 के बाद बनी E20-कम्प्लाइंट गाड़ियां भी 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल सहन नहीं कर सकतीं.

अतिरिक्त इथेनॉल से ईंधन पंप, इंजेक्टर, फिल्टर और सील जैसे कंपोनेंट्स के खराब होने का खतरा रहता है,माइलेज में गिरावट आती है.

राज्य सरकार ने यह भी सवाल उठाया कि क्या वाहन निर्माता कंपनियां ऐसे पेट्रोल से होने वाले नुकसान पर वारंटी कवरेज देंगी.

Karanataka Ministr

कर्नाटक सरकार ने आरोप लगाया कि पहले जब ये सैंपल कंपनियों की अपनी इन-हाउस लैब में भेजे गए थे तब उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इथेनॉल की मात्रा का जिक्र ही नहीं किया था.

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल ब्लेंडिंग का प्रतिशत अनिवार्य रूप से डिस्प्ले किया जाए.

इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी विकल्प मिल सकेगा.

खराब ईंधन के चलते क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों को राहत देने के लिए एक विशेष 'E20 स्पॉइलेज फंड' गठित करने की भी अपील की गई है.

कर्नाटक सरकार ने मोटर स्प्रिट और हाई-स्पीड डीजल (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश, 2005 के तहत अधिकारियों को पेट्रोल पंपों और सप्लाई चेन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

राज्य के 'मिशन निखरा' के तहत पूरे कर्नाटक में ईंधन की सैंपलिंग और टेस्टिंग जारी रहेगी.

केंद्र सरकार का रुख रहा है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह से वैज्ञानिक सत्यापन और निगरानी के तहत चलाया जा रहा है.


इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

high court, ban private practice, government doctorsउत्तर प्रदेश

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर हाई कोर्ट ने दिए रोक लगाने के निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य को सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया.

Dhirendra Shastri controversy, akhilesh yadav,Pankaj choudharyउत्तर प्रदेश

Dhirendra shastri controversy: 'टेढ़े कृष्ण' विवाद पर BJP ने अखिलेश को घेरा

Dhirendra Shastri controversy: धीरेंद्र शास्त्री के राम और कृष्ण की तुलना पर हमलावर बने अखिलेश यादव को बीजेपी के पंकज चौधरी ने दिया जवाब

CEC,MP Mahua Moitraउत्तर प्रदेश

महुआ मोइत्रा की CEC पर भड़काऊ टिप्पणी: 'CEC ज्ञानेश कुमार, पहली फ्लाइट पकड़ें और..'

MP Mahua-Moitra ने CEC ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी, बोलीं वे बचने वाले नहीं हैं और उन्हें जेल जाना ही होगा…

Ethanol Blending: E20 की जगह E31 वाला ईंधन, इंजन को नुकसान पहुंचने और माइलेज घटने की आशंका | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)