उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

Dhirendra shastri controversy: 'टेढ़े कृष्ण' विवाद पर BJP ने अखिलेश को घेरा

Dhirendra Shastri controversy: धीरेंद्र शास्त्री के राम और कृष्ण की तुलना पर हमलावर बने अखिलेश यादव को बीजेपी के पंकज चौधरी ने दिया जवाब

WhatsApp
Dhirendra Shastri controversy, akhilesh yadav,Pankaj choudhary

बागेश्वर महाराज के भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर गर्मा ने लगी राजनीति

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव धीरेंद्र शास्त्री पर नियमित रूप से हमले कर रहे हैं.

इस पर अब भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) भी मैदान में उतर आई है.

बीजेपी ने अखिलेश यादव को  दिया जवाब

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया है.

रामचरित मानस की चौपाई के जरिए सीख दी

उत्तर प्रदेश के विपक्ष के नेता अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.

इसमें उन्होंने गोस्वामी तुलसी दास के महाकाव्य रामचरित मानस की एक चौपाई को उद्धृत किया है.

उन्होंने लिखा है कि, जिसका खुद ही आचरण खराब हो, वह दूसरों को उपदेश देता हुआ अच्छा नहीं लगता 

बीजेपी नेता पंकज चौधरी ने इस पोस्ट में कहा है, 'महाकाव्य रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसी दास जी ने लिखा है- पर उपदेस कुसल बहुतेरे।

जे आचरहिं ते नर न घनेरे॥ इसलिए जिनके खुद का आचरण दूषित है, वो दूसरों को उपदेश देते हुए अच्छे नहीं लगते.

 ''इसी को इच्छाधारी हिंदू कहते हैं'चौधरी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कई क्लिप हैं। इस वीडियो की शीर्षक है- 'इसी को इच्छाधारी हिंदू कहते हैं.' 

इसमें पहले क्लिप में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव संसद में कह रहे हैं- 'तो हम लोग राम-कृष्ण को लड़ा देंगे.' 

दूसरे क्लिप में अखिलेश यादव किसी कार्यक्रम में कह रहे हैं- 'हिंदू धर्म में कहीं भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो, पीपल के पेड़ के नीचे, मंदिर बन गया. '

भाटी की बौद्ध दीक्षा और हसन का बयान इस वीडियो में आगे हाल ही में चर्चित हुआ वह क्लिप है जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी बौद्ध धर्म की दीक्षा ले रहे हैं.

इसमें वे ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी भगवान न मानने और उनकी कभी पूजा न करने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं.

सपा के नेता एसटी हसन कह रहे हैं- 'रामचंद्र जी किस जगह पैदा हुए थे, एक्जेक्ट जगह मालूम नहीं है.

 ' वीडियो के अंतिम क्लिप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव कह रहे हैं- 'मैंने कभी पूजा नहीं की, पाखंडी लोग ये सब करते हैं.

'मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिन पहले शिवपुरी जिले में राम कथा कार्यक्रम में भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना की थी.

 उन्होंने कहा था कि कृष्ण टेढ़े हैं और राम सीधे हैं.

 कृष्ण बांसुरी बजाते हैं और राम धनुष चलाते हैं.बांसुरी बजाना कोई बड़ी बात नहीं.

धीरेंद्र शास्त्री के भगवान कृष्ण को राम की तुलना में कमतर बताए जाने पर विवाद शुरू हो गया.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

CEC,MP Mahua Moitraउत्तर प्रदेश

महुआ मोइत्रा की CEC पर भड़काऊ टिप्पणी: 'CEC ज्ञानेश कुमार, पहली फ्लाइट पकड़ें और..'

MP Mahua-Moitra ने CEC ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी, बोलीं वे बचने वाले नहीं हैं और उन्हें जेल जाना ही होगा…

धनतेरस 6 नवंबर कोउत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को : किस राशि के लोग क्या खरीदें! पूजन व खरीदारी का विशेष मुहूर्त कब?

देशभर में पांच दिवसीय पंचदीप महापर्व का शुभारंभ कल शुक्रवार 6 नवंबर से हो रहा है। जिसमें खरीदारी और पूजन के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं

jalaun-advocate-murder-caseउत्तर प्रदेश

जालौन अधिवक्ता हत्याकांड:वकीलों ने बदायूं में किया चक्का जाम

जालौन अधिवक्ता हत्याकांड: अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने मृतक गयादीन अहिरवार के परिवार के लिए न्याय की मांग की.

Dhirendra shastri controversy: 'टेढ़े कृष्ण' विवाद पर BJP ने अखिलेश को घेरा | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)