संविधान दिवस पर 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भर में अलग-अलग कार्यक्रम
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेंगे.
भाजपा की ओर से अहमदाबाद, नई दिल्ली और पटना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इन कार्यक्रमों में संविधान के महत्व और इसके प्रमुख शिल्पकार डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा.
दिल्ली में अमित शाह का कार्यक्रम केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 3:30 बजे संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर तीन बजे पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
अहमदाबाद में दो कार्यक्रम करेंगे जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा अहमदाबाद में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
वह दोपहर 3:55 बजे सारंगपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
इसके बाद शाम 4:30 बजे पालडी स्थित टैगोर हॉल में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
लखनऊ में खरगे देंगे आंबेडकर को श्रद्धांजलि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 वंबर को दोपहर 12:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे.
यहां वह आंबेडकर महासभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर दोपहर एक बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
कार्यक्रम के बाद वह कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे.
26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है.
इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था. हालांकि, संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.
संविधान दिवस के मौके पर भाजपा संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जबकि कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकाल रही है.
दोनों दल संविधान और उसके मूल्यों को लेकर अपने-अपने अभियान के तहत कार्यक्रम कर रहे हैं.