एनसीआरब्रेकिंग

Former vicepresident jagdeep dhankhar मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली एम्स में भर्ती

Former-vice-president-jagdeep-dhankhar एम्स में भर्ती हैं. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश.

WhatsApp
Jagdeep Dhankhar

Former Vice President Jagdeep Dhankhar सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गए.

उन्हें तुरंत ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया.

सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी.

एम्स प्रशासन ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

जगदीप धनखड़ एम्स में भर्तीसूत्रों ने बताया कि सुबह की सैर के दौरान गिरने और कुछ मिनट तक बेहोश रहने के बाद जगदीप धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर के वाहन से घर ले गये.

आईएलबीएस की एक मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की जांच की और उन्हें मेडिकल सहायता दी.

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश

हालांकि स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए धनखड़ को एंबुलेंस से तत्काल एम्स ले जाया गया.

सूत्रों ने बताया कि 75-वर्षीय जगदीप धनखड़ को अस्पताल के ‘कार्डियो-न्यूरो सेंटर’ में भर्ती कराया गया है.

 फिलहाल हृदय रोग विभाग के चिकित्सक उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं.

जगदीप धनखड़ को मार्च 2025 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.

जून, 2025 में नैनीताल के आधिकारिक दौरे के दौरान, कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में धनखड़ बेहोश होकर गिर पड़े थे.

 धनखड़ की हुई थी एंजियोप्लास्टीपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कुछ महीने पहले ही एक निजी अस्पताल में 'एंजियोप्लास्टी' हुई थी.

सूत्रों ने बताया कि हृदय की जांच के बाद डॉक्टरों ने धनखड़ को एंजियोप्लास्टी की सलाह दी जो बाद में कर दी गई.

 सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया पहले से तय ह्रदय जांच का हिस्सा थी.

 उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में धनखड़ से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

गहलोत ने बताया कि धनखड़ का इलाज अमेरिका से आए जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. समीन शर्मा की देखरेख में हुआ.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

UP , BJP, Ravishankar Prasadएनसीआर

आपको माफी मांगनी पड़ेगी :UP कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़की BJP

रविशंकर प्रसाद ने UP कांग्रेस प्रभारी की बयान पर राहुल गांधी पर निशाना साधा कहा कि आपके प्रभारी ने ऐसी बात की है, उसके लिए आप माफी मांगें.

Former vicepresident jagdeep dhankhar मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली एम्स में भर्ती | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)