दीवाली के त्यौहार का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है और बिना म्यूजिक के दीवाली के त्यौहार अधूरा लगता है.
क्या आप जानते हैं दीवाली के त्यौहार के लिए पहला गाना कब आया था और इसे किसने गाया था?
'सुरों की मल्लिका' गीता दत्त ने 68 साल पहले गाया था दीवाली का पहला गाना

दीवाली के त्यौहार का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है और बिना म्यूजिक के दीवाली के त्यौहार अधूरा लगता है.
क्या आप जानते हैं दीवाली के त्यौहार के लिए पहला गाना कब आया था और इसे किसने गाया था?
68 साल पहले आया था दीवाली के लिए पहला गाना
हिंदी सिनेमा में दीपावली के त्योहार के लिए पहला गाना 1958 में आया था.
इस सदाबहार गाने को सुरों की मल्लिका गीता दत्त (Geeta Dutt) ने अपनी आवाज से सजाया था.
7 दशक बाद भी सदाबहार है ये गीत गाने के बोल हैं 'आंगन में तुलसी और जगमगाते दीप...' (Aayi Diwali Aayi Song).
ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के दौर में 1950 के दशक में रिलीज हुए इस गीत को आज करीब सात दशक बीत चुके हैं.
दिवाली के उल्लास और रोशनी के पारंपरिक स्वरूप को बड़े पर्दे पर बेहतरीन रूप में पेश करने वाले शुरुआती फिल्मी गीतों में यह गीत अपनी एक खास और ऐतिहासिक पहचान रखता है.
इस गाने में आंगन में तुलसी पूजा और दीयों की रोशनी को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है.
फिल्म के बारे में यह गाना 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' का है.
इस गाने का बेहतरीन संगीत म्यूजिशियन वसंत देसाई ने तैयार किया था और इसके लिरिक्स संगीतकार भरत व्यास ने लिखे थे.
'गूंज उठी शहनाई' (Goonj Uthi Shehnai) विजय भट्ट द्वारा निर्देशित 1958 की हिंदी फिल्म है, जिसमें राजेंद्र कुमार, अमिता, अनीता गुहा और आई.एस. जौहर मुख्य भूमिका में हैं.
फिल्म में वसंत देसाई का संगीत और भरत व्यास के गीत हैं और इस जोड़ी ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) द्वारा गाए गए 'तेरे सुर और मेरे गीत' और 'दिल का खिलौना टूट गया', 'जीवन में पिया तेरा साथ रहे' जैसे कई हिट गाने बनाए.
मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली