विचारब्रेकिंग

जेन जी और विचारधारा : जनसंघ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जेन जी ढपली बजाते दिखाते PM मोदी

भजन क्लबिंग में 'जेन जी' (युवाओं) के साथ शामिल हुए. PM मोदी खुद ढपली बजाते नजर आए और युवाओं ने भी उनके साथ ताल से ताल मिलाई. भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के पहुंचने से युवाओं का उत्‍साह दोगुना हो गया था. कुछ समय से भारत में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ा है.

WhatsApp
pm-modi-seen-with-gen-z

जनसंघ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी अलग अंदाज 

रमेश कुमार पाण्डेय

दिल्‍ली में आयोजित भजन क्लबिंग में 'जेन जी' (युवाओं) के साथ शामिल हुए. PM मोदी खुद ढपली बजाते नजर आए और युवाओं ने भी उनके साथ ताल से ताल मिलाई. भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के पहुंचने से युवाओं का उत्‍साह दोगुना हो गया था.

भारतीय जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती हर साल 25 सितंबर को मनाई जाती है. 

भाजपा और उसके नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानते है. उनकी जयंती को देश में 'अंत्योदय दिवस' के रूप में मनाया जाता है.

जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर पीएम मोदी ने अपनी जड़ों से जुड़ती देश की युवा शक्ति का उत्साहवर्धन किया. 

पीएम का यह अंदाज युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने और भारतीय संस्कृति को नए दौर में लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

यह वेस्टर्न म्यूजिक और क्लबिंग के दौर में भारतीय संस्कृति और भजनों को आधुनिक रंग में ढालने का एक नया तरीका है, जिसे जेन जी और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बीते कुछ समय से भारत में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ा है.

इस तरह के कार्यक्रम भजनों, मंत्रों, आरती को वेस्टर्न म्यूजिक स्‍टाइल में बजाया जाता है. इस दौरान लाइटिंग, साउंड और माहौल क्लब या कॉन्सर्ट जैसा ही होता है.

 इस तरह के कार्यक्रम में नशीले पदार्थों या शराब की जगह आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और सकारात्मकता से भरा माहौल होता है. 

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें