अपराधब्रेकिंग

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग..टाइगर श्रॉफ सुरक्षित

By:Prem kant Tiwari लोक हस्तक्षेप,मुंबई एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उनकी कार के ठीक सामने खड़े युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. इस वीडयो में यह साफ दिखता है कि टाइगर श्रॉफ की कार मैदान से बाहर निकलती है, सामने फैंस की भीड़ थी. फायरिंग में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल. इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मचा है.

WhatsApp
bollywood-actor-tiger-shroff, Baaghi

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग,टाइगर श्रॉफ हमले में बाल-बाल बचे 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा घटनास्थल से सामने आए दूसरे वीडियो से सामने आया है.

इस वीडयो में यह साफ दिखता है कि टाइगर श्रॉफ की कार मैदान से बाहर निकलती है, सामने फैंस की भीड़ थी. 

फैंस टाइगर भाई, टाइगर भाई कह रहे हैं, इसी बीच दो युवक हथियार लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं. एक कार के ठीक सामने से फायर कर रहा हैं तो दूसरा ड्राइवर के बगल में बैठे टाइगर श्रॉफ की कांच पर फायरिंग की कोशिश कर रहा हैं.

हालांकि वीडियो में यह दिखता है कि टाइगर श्रॉफ के तरफ खड़े लड़के की गोली से फायर नहीं हो रहा है. 

यदि उसी गन से भी फायर होता तो टाइगर श्रॉफ को भी गोली लग सकती थी.

टाइगर की कार पर फायरिंग के नए वीडियो में क्या है?वीडियो में टाइगर ड्राइवर के पास वाली सीट पर फैन्स को वेव करते नज़र आ रहे हैं.

Tiger2


 फिर अचानक बाइक सवार दो लोग चार राउंड फायरिंग करके बाइक पर फरार होते दिख रहे हैं. 

फायरिंग में उमेश चव्हाण नामक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगी है. गोली उसकी छाती से 2 इंच नीचे लगी है. 

उमेश चव्हाण एक ब्लॉगर है. वह टाइगर श्रॉफ का कार्यक्रम शूट करने के लिए आया था.

टायगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ये हमला चिंताजनक है, निंदनीय है, उसकी मैं कड़े निंदा भी करता हूं. मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है, टायगर श्रॉफ से भी बात की है.

मुंबई पुलिस कमिश्नर आयुक्त ने उन्होंने कई टीमें बनाई है कि जिन्होंने फायरिंग की है, उनको ढूंढेंगे, पकड़ेंगे और उनको उनके ही भाषा में जवाब देंगे. 

अभी हमारी प्रायोरिटी है मुंबई को सुरक्षित रखना, मुंबई की जनता को सुरक्षित रखना.

tiger-pro

सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक हो, उनकी सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी और सरकार की जिम्मेदारी है, और इसमें कहीं भी कोताही बरती नहीं जाएगी, और जो भी गैंग हो, उसको बख्शा नहीं जाएगा, उसको छोड़ेंगे नहीं.

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा- ये घटना सात बजे के आस-पास की है.

 इसमें कुछ अननोन पर्सन ने यहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग शुरू की. टाइगर श्रॉफ को कोई गन शॉट इंजरी नहीं है, वो पूर्ण तरीके से सेफ हैं.

 साल 2014 की फिल्म 'हीरोपंती' से अभिनय की शुरुआत की

• प्रसिद्ध फिल्में: 'बागी' (Baaghi) फ्रेंचाइजी, 'वार' (War), 'बागी 3', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'सिंघम अगेन'
• विशेषताएं: वह मार्शल आर्ट्स में 5वें डिग्री ब्लैक बेल्ट और बेहतरीन स्टंट परफॉर्मर के रूप में जाने जाते हैं

सीएम फडणवीस ने कमिश्नर को किया फोन

सीएम फडणवीस ने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी ली..

बता दें कि मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई.

इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया.एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए) ने ली है. 

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें@9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग..टाइगर श्रॉफ सुरक्षित | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)