अपराधब्रेकिंग

राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में मारी गोली,बागपत में भारी पुलिस फोर्स तैनात

बागपत के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे छुड़ाने के विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

WhatsApp
Baghpat, presidents bodyguard

राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ पर बागपत में पटाखे छुड़ाने के विवाद में एक युवक ने फायर झोंक दिया, जिससे वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

मारपीट में उनका भाई और दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हो गए.

बागपत में घटना की सूचना पर सीओ और एएसपी ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है. 

रविवार की रात लगभग 9:15 बजे जनकराज के बेटे विनीत, सौरभ और मिंटू घर के सामने पटाखे चला रहे थे.

इसी दौरान गांव का ही धीरज पुत्र इंद्रपाल वहां से गुजर रहा था.

पटाखे छुड़ाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धीरज ने तमंचा निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी.

राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ को एक गोली के सिर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चले.

धीरज के भाई ने विनीत पर लाठी-डंडों से हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने मोनू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रपाल के साथ मारपीट की.

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपित फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्वजन ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी.

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत भिजवाया, जहां से सौरभ की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

सौरभ राष्ट्रपति के अंगरक्षक हैं और दीपावली पर घर छुट्टी पर आए हुए थे. 

सीओ अंशु जैन और एएसपी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों की तलाश में दबिश देने और मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए.

जनकराज की तहरीर पर धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस घटना की जांच कर रही है कि इस घटना में और कितने आरोपित शामिल रहे हैं. उधर, घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है.

थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सौरभ गोली लगने से घायल हुआ है.

धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं.

आरोपित धीरज के खिलाफ वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज है.


इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · बागपत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

bollywood-actor-tiger-shroff, Baaghiअपराध

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग..टाइगर श्रॉफ सुरक्षित

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उनकी कार के ठीक सामने खड़े युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. इस वीडयो में यह साफ दिखता है कि टाइगर श्रॉफ की कार मैदान से बाहर निकलती है, सामने फैंस की भीड़ थी. फायरिंग में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल. इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मचा है.

uttarprdeshअपराध

घर में पूजा करने आए दो पुजारियों और पत्नी की हत्या बच्चों को लेकर कमरे में छिपा आरोपी

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां गांव में पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में मारी गोली,बागपत में भारी पुलिस फोर्स तैनात | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)