राजनीति

'जीते तो होशियार, हारे तो चुनाव आयोग पर सवाल': जेपी नड्डा

जेपी नड्डा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में बनाए गए कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया.

WhatsApp
Election Commission, JP Nadda

96 करोड़ मतदाताओं की सूची के पुनरीक्षण में 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है:जेपी नड्डा

 जेपी नड्डा के मुताबिक इसमें तीन करोड़ अनुपस्थित, छह करोड़ 30 लाख स्थानांतरित, एक करोड़ दोहरी प्रविष्टि वाले और 2.80 करोड़ मृत मतदाताओं के नाम शामिल हैं. 

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का दो जगह वोट नहीं हो सकता.

नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश से सटे नौ जिलों में वर्ष 2004 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में वृद्धि का दावा किया. 

उन्होंने उत्तर दिनाजपुर में 105 प्रतिशत, मालदा में 94 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 87 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 83 प्रतिशत और जलपाईगुड़ी में 82 प्रतिशत वृद्धि का आंकड़ा बताया.

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के कारण मतदाता संख्या बढ़ी है. 

हालांकि ये आंकड़े और वृद्धि के कारणों को लेकर उनके दावे थे.

इमरजेंसी का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की बात करते हैं, 

लेकिन उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान करीब 1.30 लाख लोगों को जेल में डाल दिया था.

उन्होंने दावा किया कि उन्हें भी आपातकाल के दौरान दो बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया था.

उन्होंने कांग्रेस पर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

सरदार पटेल के बजाय जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने के घटनाक्रम को भी उन्होंने वोट चोरी से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

ईवीएम पर चुनौती का भी किया जिक्र नड्डा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को हैक करने की चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस और सपा के नेता इसे स्वीकार करने नहीं पहुंचे. 

Mamata-Banerjee-Akhilesh-Yadav

उन्होंने राहुल गांधी के कर्नाटक के महादेवपुरा में एक लाख वोट कटने के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि 450 दिन बीतने के बाद भी चुनाव आयोग को शपथपत्र नहीं दिया गया।

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी उन्होंने विपक्ष से प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा.

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में बनाए गए कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया. 

इससे पहले के चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के बाद उन्हें अन्य सरकारी पद दिए जाने के उदाहरण गिनाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. 

विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों का जिक्र नड्डा ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामलों और जमानत पर होने को लेकर भी हमला बोला.

kharge-rahul G

उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव और फारूक अब्दुल्ला का नाम लेते हुए उन्हें जमानत पर बताया. 

इसके अलावा कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों का उल्लेख किया। 

इन आरोपों को उन्होंने विपक्ष की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं.

अखिलेश यादव पर मुजफ्फरनगर दंगों और प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा को लेकर आरोप लगाए. 

ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव का नाम भी हिंसा के संदर्भ में लिया.

ममता बनर्जी और महबूबा मुफ्ती के चुनावी हार का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष किया.

नड्डा ने कहा कि विपक्ष को चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए.

.

विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

JDU,LJP (R) , UP , BJP राजनीति

चिराग, नीतीश की UP में नो एंट्री:अरविंद राजभर

अरविंद राजभर ने बिहार की पार्टियों की उत्तर प्रदेश में एंट्री पर दिया बयान,जब बिहार में उनकी पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं बनाया गया तो उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश नहीं करने देंगे.

Akhilesh yadav on Azam Khan's arrestराजनीति

आजम खां की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश- अन्याय कर रही सरकार

अन्याय कोई और नहीं, बल्कि सरकार ही कर रही है:अखिलेश यादव ने आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए.

CEC के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, 20 दलों के नेता हुए शामिल; राहुल से लेकर अखिलेश-तेजस्वी तक किसने क्या कहा, बड़ी बातेंराजनीति

CEC के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में राहुल, अखिलेश-तेजस्वी

Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में विपक्षी दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने मोदी-शाह को चुनौती दी, ज्ञानेश कुमार पद छोड़ेंगे ही नहीं, जेल भी जाएंगे।

'जीते तो होशियार, हारे तो चुनाव आयोग पर सवाल': जेपी नड्डा | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)