SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में किया शक्ति प्रदर्शन
वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला.

Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में विपक्षी दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने मोदी-शाह को चुनौती दी, ज्ञानेश कुमार पद छोड़ेंगे ही नहीं, जेल भी जाएंगे।

वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला.

रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए
कांग्रेस ने दावा किया कि इस रैली में रामलीला मैदान के अंदर और बाहर मिलाकर लाखों लोगों ने हिस्सा लिया.
रैली में 20 दलों के नेतारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीएम के एमए बेबी, सीपीआईमएल के दीपांकर भट्टाचार्य समेत 20 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए.
छात्र संगठनों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.
रामलीला मैदान खुली जीप में पहुंचे नेता मार्च में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता खुली जीप में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे.
रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, माकपा, भाकपा (माले), शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत विपक्षी दलों की भागीदारी रही.
माकपा महासचिव एमए बेबी, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले भी मंच पर मौजूद रहीं.
राहुल ने कहा- यह मोदी-शाह को संदेशराहुल गांधी ने अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के लिए उन्हें पद छोड़ना होगा और जेल भी जाना होगा.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने खड़ा होगा तथा उनसे भी कानूनी जवाब मांगा जाएगा.
राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी धांधली हुई.
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद करीब 14 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, जो कुल मतदाताओं का लगभग 15 प्रतिशत है.
उन्होंने कहा कि हर सात में से एक मतदाता का नाम सूची से हटा दिया गया है.
विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282
। राहुल ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्तियों और संसाधनों का फायदा कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बचकर नहीं निकल सकते, देश उनसे न्याय मांगेगा। खरगे ने बताया आजादी की दूसरी लड़ाई, ज्ञानेश के इस्तीफे की मांगकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जुटे लोग इतिहास रचने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि जनता का अधिकार नहीं छीना जा सकता।
खरगे ने दावा किया कि देशभर में करीब 14 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इनमें कितने विदेशी नागरिक थे। उनके मुताबिक, छह राज्यों में 10 करोड़ मतदाताओं की जांच में केवल 1600 विदेशी मिले, जिनमें अधिकतर नेपाल के नागरिक थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम काटे गए। खरगे ने कहा कि जैसे किसान आंदोलन के बाद तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, वैसे ही ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और उनके खिलाफ जांच होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की चिंता नहीं है, बल्कि उसका ध्यान वोट चोरी पर है।
अखिलेश का अंगद वाले बयान पर तंजसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश में भाजपा को अंगद का पैर बता रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो पैर कहां रखेंगे। उनका इशारा गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की ओर था, जिसमें उन्होंने यूपी में भाजपा की स्थिति की तुलना अंगद के पैर से की थी। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात खुद राज्य सरकार की ओर से कही गई है।
उन्होंने कहा कि यूपी की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। रामलीला मैदान को लोकतंत्र की हल्दीघाटी बताते हुए उन्होंने कहा कि नया इतिहास लिखा जा रहा है और परिवर्तन कभी भी आ सकता है। तेजस्वी बोले- अब कुरुक्षेत्र की लड़ाई लड़नी होगीराजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अब कुरुक्षेत्र की लड़ाई लड़नी होगी।
महाभारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसकी शुरुआत रणभूमि से नहीं, बल्कि जुए से हुई थी। आज भी लोकतंत्र के साथ वैसा ही खेल हो रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं सरकार की कठपुतली बनती जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि उन्हें देश चुनना है या ज्ञानेश कुमार को। उन्होंने बिहार की जनता से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील भी की।
ममता का हमला- भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगापश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में SIR के जरिए वोट काटे गए और चुनाव को हाईजैक किया गया। ममता ने कहा कि जो लड़ते हैं, वे जिंदगी कमाते हैं।
जो डरते हैं, वे मरते हैं। उन्होंने भाजपा के सबका साथ, सबका विकास नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब उसका नारा भाजपा का साथ और सबका विनाश हो गया है। रैली में विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, चुनाव आयोग की जवाबदेही और नागरिकों के मतदान के अधिकार को प्रमुख मुद्दा बनाया।
नेताओं ने एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे जारी रखने का संकल्प जताया। जीप में ये नेता सवार थेराहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सुप्रिया सुले, संजय राउत, दीपांकर भट्टाचार्य, एम ए बेबी। इसके अलावा रामलीला मैदान की रैली के मंच पर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे।
सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक के 100 से अधिक सांसद रैली में मौजूद थे। मार्च के दौरान डी. राजा की तबीयत बिगड़ी, राहुल ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवायाइंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान वरिष्ठ CPI नेता डी. राजा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। राहुल गांधी ने तुरंत काफिला रुकवाया, उनके पास पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।
मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली