एनसीआर

नितिन गडकरी ने कहा ई-रिक्शा के लिए बन रहे नए नियम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई-रिक्शा के लिए भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक बनाने की घोषणा की है।

WhatsApp
ई-रिक्शा , गडकरी

हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं:गडकरी

 नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार सड़क सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा के लिए भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रही है.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.

देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपायों को बेहतर बनाने के लिए हम ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रहे हैं.

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की शुरुआत 2023 में हुई थी.

यह देश की आधिकारिक स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली है, 

जिसके तहत यात्री कारों का दुर्घटना परीक्षण किया जाता है और उन्हें एक से पांच ‘स्टार’ के बीच रेटिंग दी जाती है.

इसमें टक्कर के दौरान वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से कारों का मूल्यांकन किया जाता है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

Jagdeep Dhankhar एनसीआर

Former vicepresident jagdeep dhankhar मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली एम्स में भर्ती

Former-vice-president-jagdeep-dhankhar एम्स में भर्ती हैं. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश.

UP , BJP, Ravishankar Prasadएनसीआर

आपको माफी मांगनी पड़ेगी :UP कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़की BJP

रविशंकर प्रसाद ने UP कांग्रेस प्रभारी की बयान पर राहुल गांधी पर निशाना साधा कहा कि आपके प्रभारी ने ऐसी बात की है, उसके लिए आप माफी मांगें.

नितिन गडकरी ने कहा ई-रिक्शा के लिए बन रहे नए नियम | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)