लाइफ स्टाइल

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी

Omar-abdullah-nidhi-razdan-wedding: जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से शादी की। शशि थरूर ने उमर अब्दुल्ला की शादी को वंडरफुल न्यूज़ करार दिया है.

WhatsApp
Omar abdullah nidhi razdan wedding

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर लगा बधाईयाें का तांता 

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और टीवी पत्रकार निधि राजदान के नए रिश्ते की शुरुआत पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बधाई दी है.

शशि थरूर ने एक्स पर उमर अब्दुल्ला को बधाई देते हुए लिखा है कि यह नए शपथ-ग्रहण की वंडरफुल न्यूज़! आपको ढेर सारी खुशियां मिलें और वैवाहिक जीवन सुखमय हो.

सांसद कंगना रनौत ने लिखा है कि बधाईयां. 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दोपहर बाद किया था अपनी शादी का खुलासा

उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा करके लिखा था कि नई यात्रा की शुरुआत।

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान दोनों ने ही दूसरी बार शादी की है.

इसके बाद अब्दुल्ला ने निधि राजदान से शादी की है। निधि राजदान की पहली शादी नीलेश मिसरा से हुई थी।

निधि राजदान ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि इट्स डन, ब्रो. 

यूबीटी की नेता और राज्यसभा की पूर्व सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है कि बधाईयां निधि और उमर.

उमर अब्दुल्ला ने लिखा है कि उन्होंने एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को नई यात्रा की शुरुआत की.

अब्दुल्ला केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले सीएम हैं। वह धारा 370 हटने से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य के सीएम भी रह चुके हैं. 

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से शादी की, दिल्ली में आज रिसेप्शन.

कश्मीरी पंडित हैं निधि राजदान। निधि राजदान का जन्म नई दिल्ली में हुआ था.

वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम की रहने वाली हैं. 

उमर अब्दुल्ला का जन्म रोचफोर्ड, एसेक्स, इंग्लैंड (यूके) में हुआ था, लेकिन वे मूल रूप से श्रीनगर के रहने वाले हैं.

उनके पिता फारूक अब्दुल्ला भी जम्मू-कश्मीर के सीएम रह चुके हैं.

निधि राजदान कश्मीरी पंडित हैं. टीवी पत्रकार निधि राजदान की पहली शादी लेखक और पत्रकार नीलेश मिश्रा के साथ हुई थी.

उन्होंने 2005 में शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से हुई थी। दोनों 1 सितंबर 1994 को विवाह बंधन में बंधे थे.

राजनीति में आने से पहले उमर अब्दुल्ला दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे, वहीं पायल से उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों में दोस्ती हुई थी.

 पायल नाथ एक सिख परिवार से आती हैं और उनके पिता भारतीय सेना में मेजर जनरल रह चुके हैं.

उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ का तलाक जुलाई 2026 में हुआ.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

Karwa Chauthलाइफ स्टाइल

Moonrise Time: करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?

Karwa Chauth पूजा मुहूर्त,चंद्रोदय समय, सर्गी, व्रत कथा, पूजा और व्रत की जानकारी : पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत सरगी के साथ शुरू

 karwa chauth लाइफ स्टाइल

करवा चौथ पर पत्नी ने दूसरे पुरुष के लिए रखा व्रत 13 साल पुरानी शादी टूटी

किसी अन्य व्यक्ति को अपना पति मानकर करवा चौथ तक भी उसके साथ गोवा में मनाया था. उसने उस व्यक्ति को ही अपना पति मानना चालू कर दिया था और उसी के साथ आए दिन घूमती-फिरती रहती थी.

The Kaliwah Temple, faith, heritage, लाइफ स्टाइल

आस्था, विरासत और उम्मीद का संगम हैं कालीवाह मंदिर

प्राचीन कालीवाह मंदिर, अश्वत्थामा और डाकुओं से जुड़ी लोककथाओं के बीच जहां आज विकास की नई तस्वीर, लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है मंदिर

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)