सपा प्रमुख ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे बड़ा संकट है और उसके हटने पर ही संकट हटेगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की मास्टर है.
SP-Congress alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातचीत के बीच कहा कि कांग्रेस को जीतने वाली

सपा प्रमुख ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे बड़ा संकट है और उसके हटने पर ही संकट हटेगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की मास्टर है.
पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा बन चुका है.
उन्होंने यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी.

अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि ऐसी कई सीटें हैं, जो कांग्रेस जीत सकती है.
बैठक में इस पर चर्चा होगी और जीतने वाली ये सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी.
जो जहां जीतेगा, उसके हिस्से में वही सीट जाएगी.
अखिलेश यादव ने बूथ स्तर के नेताओं से अपील की कि वे नए वोट बनवाएं, क्योंकि जब बूथ जीतेंगे तभी सरकार बनेगी.
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता तैयार है और जिस दिन चुनाव घोषित होगा, भाजपा चुनाव हार जाएगी.
जमीन तक पहुंची पीडीए की ताकत सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने 30 अक्तूबर को अपनी बैठक में वोटर लिस्ट में साजिश की योजना बनाई है.
उन्होंने विरोधी दलों द्वारा पीडीए की परिभाषाएं गढ़ने पर कहा कि पीडीए की पीडीए की ताकत जमीन तक पहुंच गई है.
मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ