राजनीतिब्रेकिंग

सामने आने पर पीएम मोदी नजरें नहीं मिलाते हैं...: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों और मुलाकातों पर बात की है.

WhatsApp
 पीएम मोदी, सोनिया गांधी

Sonia Gandhi ने 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में पीएम मोदी पर खुलकर बात की

सोनिया गांधी ने लिखा है कि पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के बावजूद उनके बीच कभी कोई बातचीत नहीं हुई.

औपचारिक आयोजनों में मिलने पर दोनों सिर्फ नमस्ते करते हैं, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री नजरें मिलाने से बचते हैं.

सोनिया गांधी लिखती हैं कि नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक दशक से अधिक का समय हो चुका है

Sonia-Gandhi3 copy

वह अपने तीसरे कार्यकाल में हैं, लेकिन आज तक उनके बीच व्यावहारिक रूप से कोई सीधा संवाद नहीं बन पाया.

पीटीआई के अनुसार, दोनों नेताओं का आमना-सामना आमतौर पर अर्ध-सरकारी कार्यक्रमों में होता है.

उन्होंने लिखा कि स्पीकर का कमरा छोटा होता है और वहां कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन जब पीएम मोदी उनके सामने आते हैं तो दोनों औपचारिक रूप से हाथ जोड़कर नमस्ते कहते हैं.

सोनिया का कहना है कि यह पहले के दौर से काफी अलग है, 

जब राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे से आत्मीयता और गर्मजोशी से पेश आते थे.

सोनिया गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अक्सर नज़रें चुराते हैं और आई-कॉन्टैक्ट से बचते हैं.

जन्मदिन और नए साल पर औपचारिक शुभकामनाओं के अलावा उनके बीच कभी कोई गंभीर बातचीत नहीं हुई.

अस्पताल से लौटने पर पीएम मोदी ने उनसे हालचाल पूछते हुए पूछा, "आप ठीक हैं? 

कहा था, जिस पर सोनिया ने जी, अब मैं ठीक हूं, शुक्रिया कहकर जवाब दिया था. दूरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक.

Sonia Gandhi1

सोनिया गांधी ने लिखा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच यह दूरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक है.

दोनों के मन में भारत की तस्वीर बिल्कुल अलग-अलग है.

उन्होंने लिखा कि भारत को लेकर उनकी अपनी सोच गांधी-नेहरू परिवार के सेवा भाव, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों से बनी है, जहां हर जाति, भाषा, संस्कृति और धर्म का सम्मान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आरएसएस के विचारकों ने गढ़ा है

जिसमें उनका अपना विश्वास और संस्कृति बाकी सबसे ऊपर मानी जाती है और व्यवस्था, नियंत्रण व पदानुक्रम मुख्य केंद्र में रहते हैं.

सोनिया ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी अपने नजरिए के भारत के लिए लड़ रहे हैं और वह समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय वाले भारत के लिए खड़ी हैं.

सोनिया गांधी ने भी माना कि पीएम मोदी का राजनीति में आने का रास्ता उनके सफर से पूरी तरह अलग था, 

 मौजूदा रूलिंग एलीट के साथ पीएम मोदी की जो असहजता रही है, उसे वह खुद भी महसूस करती रही हैं.

सोनिया ने लिखा कि दिल्ली के ड्राइंग रूम में होने वाली राजनीतिक चर्चाओं में वह खुद भी अक्सर असहज महसूस करती थीं 

क्योंकि वहां व्यक्त की जाने वाली राय भारत की जमीनी हकीकत से कोसों दूर होती थी.

 उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और देश भर के दौरों में आम लोगों का जो संघर्ष और पीड़ा देखी, उसकी कल्पना उस विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग के लिए असंभव थी.

पीएम मोदी के उत्थान पर उन्होंने कहा कि भले ही उनकी शुरुआत उतनी साधारण न रही हो जितना उनकी छवि बनाने वाली टीम प्रचारित करती है. 

इसमें कोई दो राय नहीं कि उन्होंने आरएसएस के भीतर एक वंचित पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.

पीएम मोदी के नेहरू पर लगातार हमले पर क्या बोली सोनिया गांधी? किताब में सोनिया गांधी ने संसद के भीतर प्रधानमंत्री की भाषा पर भी सवाल उठाए हैं.

उन्होंने लिखा कि कई बार संसद में बोलते समय भी वह उसी तीखे और कड़े लहजे का इस्तेमाल करते हैं, जैसा चुनावी रैलियों में देखने को मिलता है.

Sonia Gandhi

उन्होंने लिखा कि बीजेपी और संघ परिवार के निशाने पर खासतौर पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहते हैं, 

क्योंकि उन्होंने देश को एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष रास्ते पर आगे बढ़ाया था.

संघ परिवार के इंटरनेट मंचों पर नेहरू के खिलाफ लगातार अपमानजनक बातें और दुष्प्रचार फैलाया जाता है.

हिंदुत्व और आस्था की अलग-अलग व्याख्या सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी का कांग्रेस-मुक्त भारत का नारा असल में आरएसएस की उस सोच से उपजा है,

जिसने अपने कार्यकर्ताओं में एक कठोर और विभाजनकारी राजनीतिक हिंदुत्व का भाव भरा है.

सास इंदिरा गांधी से सीखी आस्था का जिक्र करते हुए लिखा कि भारत में सदियों से जिस धर्म और संस्कृति का पालन आम लोगों ने किया है, वह बेहद उदार है.

यह किसी एक विचार, किताब या पैगंबर में बंधा हुआ नहीं है, बल्कि इसमें असहमति और सुधार का भी हमेशा सम्मान रहा है.

 उन्होंने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा और धर्म के विचारों से भारत को समझा है.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

सामने आने पर पीएम मोदी नजरें नहीं मिलाते हैं...: सोनिया गांधी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)